BIHAR
राजधानी पटना समेत बिहार के इन जिलों में फिर से बारिश की संभावना, अगले 5 दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज
अभी भी बिहार के कई शहरों में रात के समय दिसंबर जैसी सर्दी का एहसास हो रही है। हालत यह है कि फरवरी के तीसरे हफ्ते में भी रात के समय तापमान लुढ़क कर 9 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। बहरहाल राज्य में 3 दिनों के बाद पछुआ का प्रवाह बन्द होकर पुरवा हवा चलेगी।
पुरवा हवा के प्रभाव से गुरुवार को दक्षिण मध्य बिहार के राजधानी पटना सहित गया, नालंदा, शेखपुरा एवं दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगडिया के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर के बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 26 फरवरी के बाद राज्य के अधिकतम पारे में 3-4 डिग्री की वृद्धि होने से ठंड का असर कम होगा।
मौसम विज्ञान के अनुसार 26 फरवरी को उत्तर पूर्व एवं दक्षिण पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की सम्भावना हैं। इसके बाद से मौसम के मिजाज में बदलाव होगा। अगले दो दिनों के बाद राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार है। सोमवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 27.2 जबकि न्यूनतम 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी सबसे ठंडा रहा, जबकि 27.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 से 12 तो अधिकतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।
इन दिनों मौसम में काफी बदलाव को देखा गया है और प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कुछ प्रमुख शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस में दर्शाया गया है। पटना में अधिकतम-27.2 और न्यूनतम तापमान-11.2 दर्ज किया गया इसी प्रकार गया का 27.5 – 9.7, भागलपुर का 26.6 – 12.2, मधुबनी का 26.0 – 11.5, मुजफ्फरपुर का 24.4 – 13.1 और
पूर्णिया का 26.3 – 11.1 दर्ज हुआ।
-
BIHAR2 years ago
Arya-Go का स्पेशल पैकेज,अब मात्र 21 हजार में मिलेगा 21 कारों का काफिला
-
BIHAR2 years ago
बिहार में स्कूलों का अवकाश कैलेंडर जारी, जानें 2022 में स्कूलों में कितने दिनों की होंगी छुटियाँ
-
STORY3 years ago
मां चलाती थीं पेट्रोल पंप और सिर्फ 22 साल की उम्र में बेटी UPSC क्रैक कर बनी IAS अधिकारी