Connect with us

BIHAR

4300 करोड़ की लागत से पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क का होगा निर्माण राजधानी पटना से फटाफट पहुंच सकेंगे गया और बक्सर

Published

on

खुशखबरी, बिहार राज्य के लोगों को 2 फोरलेन सड़क की सौगात मिल सकती है। इसका निर्माण होने के बाद पटना से दक्षिण एवं पश्चिम बिहार की ओर जाना काफी आसान हो जाएगा। दरअसल, आरा-कोइलवर-पटना नेशनल हाईवे का निर्माण 4 लेन के रूप में किया जाएगा। वहीं, पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य भूमि अधिग्रहण नही होने के कारण पिछले 5 वर्षों से लटका हुआ था। फिलहाल इस परेशानी का भी समाधान हो गया है। ऐसे में ई फोरलेन रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

अतः इसके निर्माण के बाद अब लोगों को पटना से पश्चिम और दक्षिण बिहार आना-जाना काफी सुविधाजनक हो जाएगा। ऐसे में लोगों को समय की भी बचत होगी। भूमि अधिग्रहण का काम पूर्ण होते हीं पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। दक्षिण और पश्चिम बिहार से जोड़ने वाली इन दोनों 4 लेन सड़क का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूर्ण हो जाएगा। दो 4 लेन की सड़क बनने से गया एवं उत्‍तर प्रदेश की ओर जाना भी काफी सरल हो जाएगा।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फोरलेन की 2 सड़कों के निर्माण में 4300 करोड़ रुपये का खर्च होंगे। पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क का निर्माण जापान के सहयोग से किया जा रहा है। करीब 127 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य इस वर्ष पूर्ण हो जाएगा। इस प्रोजेक्‍ट में 1610 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस फोरलेन रोड प्रोजेक्‍ट को 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। इसके अलावा पटना से बक्‍सर तक लगभग 1700 करोड़ रुपये की लागत से 125 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसे 3 चरणों में पूरा किया जाना है।

Trending