Connect with us

NATIONAL

125 वर्षीय योग गुरु स्वामी सिवानंद को किया गया पद्मश्री से सम्मानित, प्रधानमंत्री मोदी जोड़े हाथ और हुए नतमस्तक

Published

on

125 वर्षीय योग गुरु स्वामी सिवानंद ने जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री सम्मान लेने के लिए खाली पैर राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में उपस्थित हुए तो वहां पर उपस्थित सभी लोग अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। सोमवार के दिन सम्मान प्राप्त करने से पहले सिवानंद ने जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया तो एक बार पुनः सभी ने उनके सम्मान में तालियां बजाई।

उनके नमस्कार के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत हाथ जोड़ा और नतमस्तक हुए। योग गुरु सफेद धोती-कुर्ता में थे हालांकि योग गुरु मंच पर पहुंचने से पहले भी दो बार फिर से नतमस्तक हुए। फिर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आगे बढ़कर योग गुरु को सहारा दिया और उन्हें खड़ा किया। उसके बाद से वहाँ उपस्थित सभी लोगों के समक्ष राष्ट्रपति ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

वहीं योग गुरु को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने के दौरान राष्ट्रपति कोविंद योग गुरु से बातचीत करते हुए नजर आए। फिर दोनों ने साथ मे तस्वीरें भी खिंचवाईं इस दौरान एक बार पुनः दरबार हॉल तालियों से गूंज उठा। स्वामी सिवानंद ने अपीना सर्वस्व जीवन मानव जाती के कल्याण में समर्पित किया है।

Trending