Connect with us

STORY

शादी के 13 वर्षों बाद एलएलबी की डिग्री पूरी करने वाली केबीसी की करोड़पति गीता सिंह की कहानी

Published

on

कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का 13वां सीजन चल रहा है। शो को होस्ट कर रहे हैं बिग बी अमिताभ बच्चन। गीता सिंह गौर सीजन की तीसरी करोड़पति बन गई है। पढ़ाई फिर शादी और शादी के बाद प़ढ़ाई को पूरा करते हुए एलएलबी की डिग्री कंप्लीट करना गीता सिंह के लिए आसान नहीं रहा है। शादी के 13 साल बाद एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने वाली गीता सिंह बाइक चलाने की भी शौकीन है। जीप चलाती है, खेती भी करती है और अब साइकिल भी सीखना चाहती है।

शो मे दो लाइफ लाइंस का इस्तेमाल करके एक करोड़ रुपए की धनराशि जीतकर गीता सिंह बेहद खुश है। गीता सिंह अपने पति सिद्धार्थ बसु को बेहद प्यार, सम्मान और शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें अपना द्रोणाचार्य मानती हैं और खुद को उनकी एकलव्य मानती हैं। गीता सिंह कहती है कि बीते 16-17 साल से केबीसी के मंच पर आने की कोशिश में लगी थी। इस साल मेरे लिए बहुत अच्छा रहा मेरा सपना साकार हो गया। मेरे लिए यह शानदार अनुभव था। एक करोड़ रुपए की धनराशि जितना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है।

गीता सिंह कहती है कि मैंने केबीसी के लिए बहुत तैयारी की। कई सालों से इसके लिए मेहनत कर रही हूं इस बार जब मुझे केबीसी में चुने जाने की सूचना मिली तब मैंने पूरे जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी। खाना पकाते हुए, खाते समय, सब्जी काटते समय हर समय काम के साथ कुछ जानकारियां हासिल करने की तैयारी करती रहीं। इस मंच के जरिए मैं आशा करती हूं कि मेरी तरह और भी महिलाएं हैं जो घर में कामकाज देखती है‌‌। वह अपने सपनों को साकार करने के लिए एक कदम आगे बढ़ सकती है।

Trending