Connect with us

BIHAR

मार्च से ही दिखने लगा बिहार में गर्मी का असर, 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँचा पारा, जाने मौसम का पूरा हाल

Published

on

गर्मी का कहर शुरू हो गया है। अभी मार्च महीना ही चल रहा और बिहार में भीषण गर्मी का असर दिखाने लगा है। अधिकतम तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। अभी हालात इस हो गया हैं कि सुबह 8-9 बजते ही सूरज की तपिश से लोग परेशान होने लगे है। बक्सर, बांका, नालंदा सहित कई जिलों में तापमान लगभग 40 के करीब पहुंचता दिख रहा है। वहीं राजधानी पटना में भी गर्मी से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 38.2 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ की दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। आने वाले दिनों में पारा और ऊपर जा सकता है।

अगले एक से दो दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से भी अधिक हो सकता है। साथ ही गर्म हवाएं भी चलेगी। खास तौर से दोपहर के समय चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। रविवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान सबसे अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस बक्सर में रहा। वहीं बांका में 39.2 डिग्री, नालंदा-बेगूसराय में 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जमुई में 38.4 डिग्री, शेखपुरा में 38.8 डिग्री, वैशाली में 38.4 डिग्री, भागलपुर में 38.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 34.8 डिग्री, पूर्वी चंपारण में 38 डिग्री रहा। वहीं राजधानी पटना रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा।

सूबे में फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं तापमान में वृद्धि होने से उसका सीधा असर आम जनजीवन पर नजर आएगा। जबकि न्यूनतम तापमान की बात करें तो हल्की हवा के प्रवाह से लोगों को रात में थोड़ी राहत मिल रही है। राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान सहरसा के अगवानपुर में रहा। वहां है न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में 23.4 डिग्री, नालंदा में 21.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 24.7 डिग्री रहा। सूबे में औसत न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री के इर्दगिर्द रहा।

Trending