BIHAR
मार्च महीनें तक राजधानी पटना में शुरू होंगे 7 और CNG स्टेशन, जानें किन जगहों पर खुलेंगे ये CNG स्टेशन
राजधानी पटना जिले में इस साल CNG संचालित स्टेशनों की संख्या में बढ़ोतरी रहा है। जिस कारण CNG की मांग भी अधिक में भी बढ़ी है। दरसल अधिक मांग को देखते हुए गेल इंडिया ने फरवरी माह के आखिरी तक 5 और मार्च में 2 नये CNG स्टेशन शुरू करने की तैयारी कर रही है।
कुछ तकनीकी काम अभी शेष हैं। नए CNG स्टेशन शुरू होने से इस तरह मार्च तक राजधानी पटना जिले में CNG स्टेशनों की संख्या 20 हो जाएगी। हालांकि गेल इंडिया सीएनजी बसों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए बसों के लिए अलग CNG स्टेशन खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए डीएम को पत्र लिखा था।
इसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा पटना के दानापुर इलाके में जगह चिह्नित किया गया है। लेकिन लगभग 2 माह बीतने के बाद भी भूमि हस्तांतरित नहीं हो पायी है। जिस कारण प्रोजेक्ट का काम अभी बाधित है। फिलहाल बसों को CNG के लिए रघुनाथ, बेली रोड एवं सोनाली पेट्रोल पंप जाना पड़ता है। अभी शहर में 17 हजार से ज्यादा CNG ऑटो रिक्शा चल रहे हैं और 70 सिटी बसें भी सीएनजी से चल रही हैं। वर्तमान समय में सीएनजी का रेट 69.96 रुपये प्रति किलो है। इससे जिले में प्रतिदिन लगभग 51 हजार किलो CNG की सप्लाइ हो रही है।
फरवरी महीने तक यहां भी CNC मिलेगी, जिसमें सांईं मार्ट परसा (बाजार), मुक्तेश्वर पेट्रोलियम (बाढ़), हरिहर पेट्रोलियम (खुसरूपुर), ऋत्विक पेट्रोल (गोला रोड), भागीरथी (एनटीपीसी, बाढ़) है। तथा मार्च महीनें तक एसआर पेट्रोल (अनीसाबाद), आशये फ्यूल (बाइपास) यहां भी CNG मिलेगा। मार्च महीने तक पटना जिले में कुल 20 CNG स्टेशन हो जायेंगे। जिस रफ्तार से CNG वाहनों की संख्या बढ़ रही है खासकर शहरी क्षेत्र में उसे देखते हुए फरवरी में 5 और मार्च तक 2 नए CNG स्टेशन शुरू हो जायेंगे। हालांकि बसों के लिए अलग स्टेशन बनाया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन से संपर्क में हैं।
-
BIHAR2 years ago
Arya-Go का स्पेशल पैकेज,अब मात्र 21 हजार में मिलेगा 21 कारों का काफिला
-
BIHAR2 years ago
बिहार में स्कूलों का अवकाश कैलेंडर जारी, जानें 2022 में स्कूलों में कितने दिनों की होंगी छुटियाँ
-
STORY3 years ago
मां चलाती थीं पेट्रोल पंप और सिर्फ 22 साल की उम्र में बेटी UPSC क्रैक कर बनी IAS अधिकारी