Connect with us

BIHAR

भागलपुर और जमुई से झारखंड के इन शहरों के लिए सरकारी बसों का होगा परिचालन

Published

on

जल्द ही भागलपुर-झारखंड के बीच सरकारी बस सेवा शुरू की जाएगी। दरसल पथ परिवहन निगम द्वारा भागलपुर से देवघर, रांची, बोकारो, धनबाद आदि जगहों के लिए बस चलाने की पहल की है। जमुई से भी बोकारो एवं धनबाद के लिए बस सेवा शुरू होगी।

अभी भागलपुर-झारखंड के लिए पथ परिवहन निगम की एक भी बस नहीं खुलती है। पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने कहा कि वर्षों पहले भागलपुर-झारखंड के बीच बसों का परिचालन किया जाता था। लेकिन बाद में बंद कर दिया गया। झारखंड के 12 लाभकारी मार्गों को चयनित कर मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। बसों के परिचालन के लिए पीपीपी मोड में रिक्ति निकाली जा रही है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही सेवा प्रारंभ हो जाएगी।

Pic- BSRTC Bus

पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि निजी बसों की तुलना में पथ परिवहन निगम का किराया कम है। अतः इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। पथ परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन रामनारायण दुबे ने कहा कि भागलपुर के लोगों का जुड़ाव झारखंड से ज्यादा है। यहां के लोग बड़ी संख्या में झारखंड के विभिन्न शहरों में रहते हैं। बसों का कलेक्शन भी बढ़िया था।

बस सेवा शुरू होते ही बस डीपो की रौनक लौट आएगी। क्षेत्रीय पथ परिवहन निगम भागलपुर ने मुंगेर बस डीपो के लिए मुख्यालय से 10 बस उपलब्ध कराने की मांग की है। क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने कहा कि मुंगेर में नदी पर श्रीकृष्ण सेतु का निर्माण किया गया है। और इस पुल से सार्वजनिक वाहनों के आवागमन की अनुमति मिलने के बाद मुंगेर से विभिन्न जगहों के लिए बसों का परिचालन शुरू करना लाभकारी सिद्ध होगा।

मुंगेर से बिहारीगंज, रक्सौल, दरभंगा, जयनगर, मधुबनी आदि स्थानों के लिए बस सेवा शुरू किया जाएगा। घोरघट पुल के निर्माण होने के बाद भागलपुर से मुंगेर के लिए सीधी बस सेवा शुरु हो चुकी है। अभी केवल एक ही बस का परिचालन हो रहा है। पथ परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन रामनारायण दुबे ने कहा कि मुंगेर-भागलपुर के बीच चलने वाली बसों के राजस्व की समीक्षा की जा रही है। राजस्व में वृद्धि के बाद बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। गुरुवार को सबसे अधिक 22 सौ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।

Trending