Connect with us

BIHAR

बिहार में फिर से बदला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना सहित 11 जिलों में बारिश के असर

Published

on

बिहार राज्य में प्रदीदिन मौसम का रुख बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की तराई क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किमी उपर बना हुआ है। इसके कारण राजधानी पटना समेत राज्य के शेखपुरा, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, लखीसराय में हल्की से मध्यम स्तर के बारिश होने की सम्भावना हैं। जबकि, कुछ स्थानो पर बूंदाबांदी होगी। अगले 48 घंटे बाद राज्य में न्यूनतम पारा 3 से 4 डिग्री नीचे लुढ़कने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। राजधानी पटना में बुधवार की सुबह और शाम के वक्त ठंड का महशुस हुआ, वहीं दिन में धूप खिलने से मौसम सामान्य बना रहा।

सीतामढ़ी में 9.2 डिग्री सेल्सियस के साथ, अररिया राज्य का ठंडा शहर 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 10-11 जबकि अधिकतम 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह में कोहरा छाया रहा। राजधानी पटना सहित बिहार के 11 जिलों में आज से बारिश के आसार है। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि राज्य में पूर्वी हवा का असर तापमान पर भी पड़ा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री एवं न्यूनतम में 2.2 डिग्री सेल्सियस की इजाफा हुआ है। वहीं, गया के न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री, भागलपुर में 0.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली।

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
पटना – 23.4 – 11.2, गया – 24.0- 10.2, भागलपुर – 23.7 –  10.7, मोतिहारी – 23.5 – 9.5 मुजफ्फरपुर –  22.0  -12.5, पूर्णिया- 23.5-   9.9, सुपौल – 24.3 – 10.3 (तापमान डिग्री सेल्सियस में) नौ दिनों का पटना शहर का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान तिथि अधिकतम   न्यूनतम एक फरवरी – 19.4 – 10.0,  दो फरवरी –  22.8 – 8.8, तीन फरवरी- 23.8 – 12.2, चार फरवरी – 18.4 -14.0, पांच फरवरी – 18.4 -11.2, छह फरवरी – 20.6 – 9.0, सात फरवरी – 21.6 – 8.4, आठ फरवरी – 23.2 – 9.0, नौ फरवरी – 23.4 – 11.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में प्रदर्शित किया गया है।)

Trending