BIHAR
बिहार में देश का तीसरा फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी होगी स्थापित, किसानों को होगा बड़ा फायदा
भारत सरकार का राष्ट्रीय खाद्य तकनीक उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान अब बिहार राज्य में स्थापित होगा। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के तहत संचालित यह डीम्ड यूनिवर्सिटी है। भारत सरकार के अनुरोध पर बिहार सरकार मुजफ्फरपुर से पटना के बीच इसके लिए 100 एकड़ के भूखंड की खोज शुरू कर दी है। 2022 में इसे शुरु होने की उम्मीद की जा रही है। की इसकी स्थापना के लिए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बातचीत हो चुकी है। बिहार राज्य का प्रस्तावित राष्ट्रीय खाद्य तकनीक उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफटेम) देश में इसका स्थान तीसरा होगा। जबकि इससे पहले मात्र 2 संस्थान है जो हरियाणा के सोनीपत एवं तमिलनाडु के तंजावुर में हैं। प्रथम बार पूर्वी भारत में इस तरह के संस्थान स्थापित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। इससे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओड़िशा के लोगों को काफी फायदा होने वाला हैं।
आगामी 3 जनवरी को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर विश्वविद्यालय की स्थापना करने के लिए भी कैंप कार्यालय शुरू करने की घोषणा हो सकती है। इस संस्थान में नए-नए खाद्य उत्पादों को विकसित करने पर शोध किया जाएगा। इसके अलावा यहां खाद्य प्रसंस्करण के लिए उन्नत तकनीक भी विकसित किया जाएगा। ताकि कृषि और वानस्पतिक उत्पादों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण भोजन में बदला जा सकेगा। राष्ट्रीय खाद्य तकनीक उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान में टेक्नोक्रेट से लेकर उद्यमी तक तैयार करने के पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस खाद्य प्रसंस्करण तकनीक में बीटेक, एमटेक, MBA और PHD की पढ़ाई होगी। इससे उद्ममिता और तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले युवाओं को मदद मिलेगी।
बिहार की प्रमुख प्राकृतिक उत्पादों जैसे मखाना, लीची, केला और सिंघारा से नए-नए भोज्य पदार्थ विकसित कर उन्हें अर्थव्यवस्था के नए चक्र के रूप में विकसित करने पर बहुत हीं कम काम हुआ है। जो यह नया संस्थान इस कमी को पूर्ण करेगा। जिससे बिहार के फसलों, फलों एवं वनस्पतियों पर आधारित नए उत्पादों के विकास की संभावना विकसित होगी। वैश्विक गुणवत्ता होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग बढ़ेगी। जिससे किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय खाद्य तकनीक उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान विधेयक जुलाई में हुए संसद सत्र के दौरान पारित हो गया है। बिहार एवं असम में निफटेम की स्थापना को हरी झंडी मिल गई है। अब इसे जमीन पर उतारने का काम शुरू हो गया है। इसके बजट आवंटन के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। अतः केंद्रीय मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
-
BIHAR2 years ago
Arya-Go का स्पेशल पैकेज,अब मात्र 21 हजार में मिलेगा 21 कारों का काफिला
-
BIHAR2 years ago
बिहार में स्कूलों का अवकाश कैलेंडर जारी, जानें 2022 में स्कूलों में कितने दिनों की होंगी छुटियाँ
-
STORY3 years ago
मां चलाती थीं पेट्रोल पंप और सिर्फ 22 साल की उम्र में बेटी UPSC क्रैक कर बनी IAS अधिकारी