Connect with us

BIHAR

बिहार में गंगा नदी पर प्रत्येक 40 किमी पर होगा पुल, इसके तहत 18 नए पुलों का निर्माण कार्य शुरू

Published

on

बिहार में 10 लेन के केवल 4 पुल थे और अब 18 नए पुलों का निर्माणाधीन है। पथ निर्माण विभाग से मिले सूत्रों के अनुसार बिहार में पहले गंगा नदी पर हर 40 किलोमीटर पर एक पुल होगा। गंगा नदी पर 12 पुलो कि स्वीकृत हो चुकी हैं जेपी पुल के बगल में नया फोरलेन ब्रिज की भी स्वीकृति भी मिल गई है 100 सालों के ट्रैफिक प्लान के साथ पटना गांधी सेतु के दोनों लेन का निर्माण 2024 तक हो जाएगा।

नितिन नवीन ने यह भी बताया कि दरभंगा-आमस पथ का भी टेंडर पास हो गया हैै। आमस-दरभंगा पथ का काम शुरू होते ही पूरी 6 लेन कनेक्टिविटी होगी। औरंगाबाद से दरभंगा तक के उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले लेन को 4 लेन से 6 लेन बनाया जाएगा। इसी प्रकार पटना- कोलकाता एक्सप्रेस में भी बन रहा है। अब बिहार में भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसी सड़कें देखने को मिलेंगी। हमने सुदूर गांव के इलाके को भी कनेक्टिविटी दी है,और एक्सप्रेसवे के माध्यम से बिहार की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगे।

प्रतीकात्मक चित्र

पथ निर्माण मंत्री ने यह भी बताया कि गंगा नदी पर 12 पुल स्वीकृत हो चुके हैं। जेपी पुल के बगल में ही नया फोरलेन ब्रिज की भी स्वीकृति दे दी गई है। 100 सालों के ट्रैफिक प्लान के साथ गांधी सेतु के दोनों लेन का निर्माण 2024 तक पूरा हो जाएगा। तथा जो मोटरसाइकिल और साइकिल से यात्रा करते हैं उनके लिए पुल पर अलग से व्यवस्था की जा रही है। पुल के स्पेन में केबलिंग की भी व्यवस्था की गई है, जिसके द्वारा किसी भी तरीके का पाइप लाइन बिछाया जा सके। इस ब्रिज के तैयार होने से पटना और हाजीपुर की कनेक्टिविटी और भी बढ़ जाएगी।

महात्मा गांधी सेतु के पुराने स्ट्रक्चर को बदल कर नया स्टील का सुपरस्ट्रक्चर बनाने के साथ ही बिहार में गंगा नदी पर 18 नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है। गांधी सेतु के बगल में 6 लेन ब्रिज बनाया जा रहा है। गांधी सेतु के 10 किलोमीटर डाउनस्ट्रीम में कच्ची दरगाह बिदुपुर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। जेपी सेतु के समानांतर नए पुल बनने का प्रस्ताव है और उसी के 10 किलोमीटर पश्चिम दिघवारा में 6 लेन पुल बनाया जाएगा। बख्तियारपुर से ताजपुर फोरलेन पुल का निर्माण कार्य जारी है। राजेंद्र सेतु के समानांतर 6 लेन ब्रिज बनाया जा रहा है।

मुंगेर घाट पुल का दिसंबर महीने में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। अगवानी घाट से सुल्तानगंज फोरलेन ब्रिज का निर्माण कार्य भी शुरू है। विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल बनाया जा रहा है। मनिहारी से साहेबगंज भी नया फोरलेन पुल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पथ निर्माण विभाग से मिले सूत्रों के अनुसार बिहार में पहले गंगा नदी पर हर 40 किलोमीटर पर एक पुल होगा। पहले बिहार में 10 लेन के सिर्फ 4 पुल ही थे और अब 18 नए पुलों का निर्माण कार्य शुरू है।

Trending