Connect with us

BIHAR

बिहार में एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए NHAI की टीम ने ड्रोन से किया सर्वे, यह एक्सप्रेस-वे इन 4 राज्यों को जोड़ेगा

Published

on

NHAI टीम द्वारा कैमूर जिले से होकर गुजरने वाले वाराणसी रांची कोलकाता एक्सप्रेस-वे का सर्वे कैमूर के चैनपुर प्रखंड में शुरू हो चुका है। मिले सूत्रों के अनुसार 26 जनवरी की दोपहर कैमूर जिले में सिकंदरपुर गाजीपुर मौजा, मसोई खुर्द मौजा में सर्वे का काम शुरू हो चुका है। सर्वे के दौरान उपयोग के लिए उड़ाए जा रहे ड्रोन कैमरे को जब ग्रामीणों ने आकाश में उड़ता देख स्थानीय ग्रामीण एव किसानों की काफी भीड़ जुट गई।

स्थानीय किसान एवं पूर्व मुखिया अनिल सिंह पटेल ने बताया 26 जनवरी को NHAI टीम द्वारा प्रारंभ किया गया है। सर्वे टीम के अनुसार इनकी खुद की भूमि सहित गांव के अनुज पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, संजय पांडेय, प्रधान पांडेय, विभूति पांडेय, इस्लाम अंसारी छेदी बिंद, मुन्ना बिंद सहित काफी किसानों की भूमि वाराणसी रांची कोलकाता एक्सप्रेस-वे में जा रही है। लेकिन किसान इससे काफी खुश है। क्योंकि उन्हें जमीन का 5 गुना मुआवजा दिया जा रहा है।

प्रतीकात्मक चित्र

हालांकि किसानों ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है। ग्रामीणों में इस बात की खुशी है कि एक्सप्रेस-वे जो बिहार के मात्र कैमूर और रोहतास के रास्ते गुजर रहा है। जिसमें एक्सप्रेस-वे की सबसे अधिक लंबाई कैमूर जिले में है। हालांकि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से व्यापारिक दृष्टिकोण से भी लोगों को कई फायदे होंगे। कैमूर में विकास को रफ्तार मिलेगी।

आपको बता दें कि यह एक्सप्रेस-वे भारत के प्रमुख 4 राज्यों को जोड़ेगा। जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार-झारखंड और बंगाल शामिल है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रारंभ होकर यह एक्सप्रेस-वे बिहार के कैमूर जिले के चांद प्रखंड में प्रवेश कर जिले के 5 प्रखंडों से होते हुए रोहतास जिले के चेनारी शिवसागर सासाराम तिलौथू के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगी। झारखंड की राजधानी रांची के बाद कोलकाता पहुंचेगी।

कैमूर जिले के जिन जिन प्रखंडों के जिन राजस्व गांव से होकर एक्सप्रेस-वे जाएगी उस में चांद प्रखंड के 17 राजस्व गांव हैं। चैनपुर के 11, भभुआ के 29, रामपुर के 30, भगवानपुर के 06 है। इन 5 प्रखंडों से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगी जिसका सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। वहीं अगर रूट चार्ट की बात की जाए तो चांद प्रखंड क्षेत्र के गोई में प्रवेश करेगी। जहां से जिगना, सिहोरिया, खांटी, बघैला, पिपरिया, मोरवा होते हुए चैनपुर प्रखंड में प्रवेश करेगी। जहां सिरबीट, खखरा, मसोई, सिकंदरपुर, मानपुर, दुलहरा होते हुए भभुआ प्रखंड में प्रवेश करेगी। जो मानिकपुर, देवरजी कला, कूड़ासन, बेतरी, सारंगपुर, पलका, भभुआ, सीओ, कुशदिहरा, माधवपुर, धरवार, सेमरा से भगवानपुर प्रखंड के अकोढी़, दादर, महिंद्रावार होते हुए रामपुर प्रखंड के दुबौली, पसाई, बसुहारी, सोनारा, अकोढ़ी पछहरा, गंगापुर, बसीनी, ठकुरहट एवं सबार होते हुए रोहतास जिले के निसिझा में प्रवेश करेगी। (इस आर्टिकल में प्रयोग किए गए चित्र प्रतीकात्मक हैं।)

Trending