Connect with us

BIHAR

बिहार में इस साल पूरा होगा 3 नेशनल हाइवे का निर्माण, जानिए किन-किन जिलों को होगा फायदा

Published

on

बिहार राज्य में इस वर्ष 3 महत्वपूर्ण नए NH का निर्माण पूरा होने की संभावना है। इनमें हाजीपुर-मुजफ्फरपुर न्यू बाइपास, कोइलवर-भोजपुर एवं भोजपुर से बक्सर NH शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से बिहार के पश्चिमी हिस्से से राजधानी पटना आना काफी सहज हो जायेगा। साथ ही हाजीपुर-मुजफ्फरपुर न्यू बाइपास के निर्माण से पटना से दरभंगा, मधुबनी और चंपारण की तरफ आने-जाने वालों को सहूलियत होगी। मुजफ्फरपुर शहर के बाहर से ही निकल जाएंगे और मजफ्फरपुर को भी जाम से निजात मिलेगी।

सूत्रों के मुताबिक हाजीपुर-मुजफ्फरपुर न्यू बाइपास का निर्माण अनुमानित लगभग 671 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 63.17 किमी लंबाई में 2010 में ही शुरू हुआ था। हालांकि भूमि अधिग्रहण में समस्या उत्पन्न हो जाने से काम की गति धीमी रही। हालांकि अब भूमि अधिग्रहण की समस्या दूर कर ली गयी है। अभी तक 63.17 किमी में से लगभग 54 किमी लंबाई में सड़क का निर्माण किया जा चुका है। अब शेष हिस्से का निर्माण 30 जून 2022 तक पूर्ण करने की समय- सीमा निर्धारित की गयी है।

सांकेतिक चित्र

कोइलवर-भोजपुर और भोजपुर से बक्सर तक फोरलेन NH के निर्माण के लिए भी भूमि अधिग्रहण की समस्या खत्म हो चुकी है। दिसंबर 2022 तक इन सड़कों का निर्माण पूर्ण करने लक्ष्य है। कोइलवर-भोजपुर तक सड़क निर्माण का कार्य 2017 में शुरू हुआ था। इन दोनों परियोजनाओंं में भूमि अधिग्रहण की समस्या से विलंब हुआ है।

अनुमानित इसमे लगभग 1375 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण लगभग 43.85 किमी में से 31.05 किमी का निर्माण हो चुका है। वहीं, भोजपुर से बक्सर तक फोरलेन का काम 2018 में लगभग 1195 करोड़ की लागत से शुरू हुआ। लगभग 47.9 किमी लंबाई में से लगभग 36.19 किमी का निर्माण हो चुका है।

Trending