Connect with us

BIHAR

बिहार के 2803 स्कूलों में बेंच-डेस्क खरीद के लिए मिली 99 करोड़ की मंजूरी साथ ही छात्रों को मिलेगा 2-2 मास्क

Published

on

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये है। हुई इस बैठक में राज्य के चिह्नित किये गए 2803 प्रारंभिक विद्यालयों में बेंच एवं डेस्क की खरीदरी करने के लिए 99 करोड़ 75 लाख मंजूर दी गयी। इसके अलावा कोरोना प्रभाव से बचाव के लिए कैबिनेट ने राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय कक्षा 1-12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय में कक्षा आरंभ करने के पहले जीविका द्वारा दो-दो मास्क उपलब्ध कराया गया था।

कैबिनेट द्वारा इसके लिए 51 करोड़ 76 लाख 52 हजार का बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम स्वीकृति दी गयी। कैबिनेट सचिव ने बताया कि जिला पूर्वी चंपारण के चकिया-केसरिया- सत्तरघाट पथ में गंडक नदी के सत्तरघाट पर भू-अर्जन, दो लेन वाले पहुंच पथ निर्माण कार्य के अलावा रिवर ट्रेडिंग कार्य व गाइडलाइन बांध निर्माण कार्यों के साथ उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण के लिए 4 अरब 48 करोड़ 64 लाख की स्वीकृति दी गयी। राज्य के 3 जिले औरंगाबाद, बांका और गया में बैच-1 के तहत वर्ष 2021- 22 में 11 अदद पथ जिसकी लंबाई 189.20 किमी और एक अदद पुल के निर्माण की स्वीकृति दी गयी। जिसके लिए 265 करोड़ 36 लाख 16 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।

प्रतीकात्मक चित्र

कैबिनेट द्वारा स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस में कार्यरत भारतीय सेना के कार्यरत सैनिकों के लिए कुल स्वीकृत 17000 बल के अनुबंध अवधि को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए विस्तारित करने की स्वीकृति दी गयी। कैबिनेट द्वारा बिहार संग्रहालय, पटना (राज्य सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के तहत सोसाइटीज निबंधन अधिनियम 1860 के तहत निबंधित संस्था) के नियम में बदलाव किया गया है। इसमें निदेशक बिहार संग्रहालय का नाम बदलकर महानिदेशक, बिहार संग्रहालय किये जाने और निदेशक के निजी सहायक का पदनाम बदलकर महानिदेशक के निजी सहायक करने की स्वीकृति दी गयी। ( इस आर्टिकल में प्रयोग किए गए चित्र प्रतीकात्मक हैं।)

Trending