Connect with us

BIHAR

बिहार के 2 जजों की अनोखी शादी, शादी की रीति-रिवाजों से अलग शपथ लेकर गले मे डाली माला  

Published

on

बिहार में दो जजों की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अनोखी सादी की खूब चर्चा हो रही है। यहां खगड़िया व्यवहार न्यायालय में जज आदित्य प्रकाश और पटना व्यवहार न्यायालय में जज आयुषी कुमारी ने बगैर रीति-रिवाजो के, संविधान की शपथ लेकर शादी की है। इस शादी में सादगी का पूरा ख्याल रखा गया था और इसे ताम-झाम से दूर रखा गया था। बिना दान दहेज वाली शादी तो आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन क्या आपने संविधान के शपथ की शादी सुनी है? जी हां बिहार में दो जजों ने संविधान की शपथ लेकर शादी की है। खगडि़या व्‍यवहार न्‍यायालय में जज आदित्य प्रकाश तथा पटना व्‍यवहार न्‍यायालय में जज आयुषी कुमारी की पटना में हुई इस शपथ वाली शादी की काफी चर्चे हो रहे हैं। सोमवार को पटना के आम्रपाली रेस्टोरेंट में दो जजों की शादी हुई। दोनों ने बगैर परंपरागत रीति-रिवाज के संविधान की शपथ लेकर शादी की। इस शादी में ना बैंड बाजा, ना दु्ल्हा घोड़ी पर चढ़ा। यहाँ तक कि कन्यादान, सिंदूरदान और अग्नि के सात फेरों की रस्‍में भी नहीं हुई। दोनों शादी में शामिल हुए लोगों को साक्षी बना कर संविधान की शपथ लेकर एक दूसरे के हो गए

दोनों ने परम्परागत शादियों से हटकर बिना फेरे व सिंदूरदान किए। और ना ही किसी प्रकार का नाच गाना हुआ। शादी के लिए दोनों ने शपथ पत्र पढ़कर एक दूसरे के साथ रहने की कसम ले ली। इस विवाह में दोनों पक्षों की ओर से करीब 100 मेहमान उपस्थित थे। इन्हें ही साक्षी मानकर दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की प्रक्रिया पूरी कर ली। शपथ पत्र पर दोनों ने शादी के बाद हस्ताक्षर भी किए। शादी में पहले दुल्हन ने शपथ पत्र पढ़ी फिर दोनों ने एक साथ शपथ पत्र पढ़ा। फिर जयमाला के बाद दूल्हे ने शपथ ली कि वे अपनी पत्नी को सिंदूर का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन के रूप में करने का अधिकार देते हैं।

जज आदित्य प्रकाश हाजीपुर के युसूफपुर के रहने वाले हैं। अभी वह खगड़िया व्‍यवहार न्‍यायालय में पदस्थापित हैं जबकि पटना व्‍यवहार न्‍यायालय में जज आयुषी कुमारी पटना के फुलवारीशरीफ स्थित पूर्णेन्दू नगर की रहने वाली हैं। दोनों ने इस शादी से एक नजीर पेश करने की कोशिश की है। उन्होंने शादी में में फिजूलखर्ची को रोकी। साथ ही दिन में शादी करके उन्होंने बिजली बचाने की भी पहल की। अब इस जज दम्पति की शादी सुर्खियो में हैं।

Trending