Connect with us

BIHAR

बिहार के मुजफ्फरपुर से रांची और टाटा के लिए शुरू हुई एसी बस सेवा, जाने टाइमिंग और किराया

Published

on

अब बिहार राज्य में पथ परिवहन निगम द्वारा शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जिले से रांची एवं टाटा के लिए बसों का परिचालन शुरु हो गई। पहले दिन बसों में रांची के लिए 20 लोग रवाना हुए। जबकि, टाटा जाने वालों की संख्या नगण्य रही। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। और वह बॉलर कि यह बस सेवा शुरू होने से रांची एवं टाटा जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इस सुविधा का लुफ्त उठाने के लिए उन्होंने अपील की और कहा कि पथ परिवहन निगम लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार यात्री सुविधा में वृद्धि कर रही है। कई लंबी रूटों पर बस सेवा की शुरुआत की गई। पड़ाव में भी यात्रियों की सुविधाओं में कई तरह का विकास होगा। इस मौके पर आरटीए सचिव वरुण कुमार मिश्रा, डीटीओ सुशील कुमार एवं एमवीआइ रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Pic- BSRTC

क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस के भीतर 2 एवं बस के बाहर एक सीसी कैमरा भी लगाया गया है। इसमे मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुमन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बस हर दिन यह बस मुजफ्फरपुर बस डीपो से शाम 4 बजे रवाना होगी। जो पटना, बिहारशरीफ, रजौली, तिलैया, बढ़ही, हजारीबाग, रामगढ़ होते हुए अगले दिन दोपहर दो बजकर 31 मिनट पर रांची एवं 6 बजे टाटा पहुंचेगी।

फिर उधर से वापसी में बस टाटा से शाम 4 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 5.50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह बस 42 सीटों वाली वातानूकुलित एवं सुविधाजनक है। कई वर्षों से मुजफ्फरपुर और दरभंगा से सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग हो रही थी। अतः यह बस सेवा शुरू होने के बाद लोगों की मांग पूरी हो गई है। अब देखना यह है कि, विभाग इसका परिचालन किस रूप में करता है।

बताते चलें कि मुजफ्फरपुर से पटना के लिए 158 रुपए, बिहारशरीफ के लिए 261, रजौली के लिए 357, तिलैया के लिए 396, बढ़ही के लिए 458, हजारीबाग के लिए 509, रामगढ़ के लिए 576 व रांची के लिए 636 जबकि टाटा जाने वाले यात्रियों 830 रुपए देने होंगे। यात्री बिहार निगम की ऑफिशियल वेबसाइट या निजी बुकिंग के वेबसाइट से भी टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

Trending