Connect with us

BIHAR

बिहार के ग्रामीण क्षेत्र के बचे भी खेल जगत में बनाएंगे कैरियर, हर लोकसभा क्षेत्र में ‘संसद खेल स्पर्धा’ का होगा आयोजन

Published

on

कई बार ऐसा होता है कि इंसान के अंदर काबिलियत होते हुए भी वह कामयाबी हासिल नही कर पाता है। इसका मेन कारण होता है सही समय पर मौका नहीं मिल पाता। लेकिन अब खेल की दुनिया में चाह रखने वाले बच्चों को बड़ा मौका मिलने वाला है। स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया से ग्रामीण प्रतिभा को जोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक पहल की गई है। अब हर लोकसभा क्षेत्र में ‘संसद खेल स्पर्धा’ का आयोजन होगा। हालांकि इसकी शुरुआत बिहार के पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से होगी। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने और उचित स्थान दिलाने के लिए PM मोदी ने सभी सांसदों को निर्देश दिया है कि, अपने लोकसभा क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता कराए।

बिहार में इसका आरंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह संसद डॉ जायसवाल के लोकसभा क्षेत्र के सभी 12 प्रखंड में जिलास्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 27 फरवरी से 13 मार्च तक होगा। इसका उद्घाटन कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट और नेशनल चैंपियन श्रेयसी सिंह 27 फरवरी को करेंगी। सांसद डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के सभी 12 प्रखंडों के अलावा जिलास्तर और नगरपालिका स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रखंड स्तर पर एथलेटिक्स में 200 मीटर, 1500 मीटर, जैबलिन थ्रो, शॉटपुट थ्रो तो वहीं नगरपालिका स्तर पर हाफ मैराथन एवं इंटर लेबल पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रखंडों के विजेताओं के बीच 26 एवं 27 मार्च को जिला मुख्यालय बेतिया में महाराजा पुस्तकालय में मुख्य प्रतियोगिता होगी। इस तरह 26 और 27 मार्च को बेतिया में एथलेटिक्स का मेगा इवेंट होगा। वहीं इस मेगा इवेंट के विजेताओं को स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया एक महीने का मुफ्त प्रशिक्षण देगा और जो खिलाड़ी स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया के न्यूनतम मानदंड को पूर्ण करेगा उसे साई द्वारा स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर-14, 16 और अंडर-19 होगी, जबकि मैराथन ओपन फॉर ऑल होगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पर्यटन मंत्रालय भी मदद करेगा। इस विषय में पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि इस आयोजन की सफलता में विभाग पूरी तरह से सहयोग करेगा।

Trending