Connect with us

BIHAR

बिहार की बदलेगी सूरत, विकास योजनाओं पर खर्च होंगे 20 हजार करोड़ रुपए, स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष बल

Published

on

बीते दिन शुक्रवार को बिहार विधान परिषद से बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक, 2021 से अनुपूरक बजट के जरिए 20,531 करोड़ 82 लाख 72 हजार रुपये की राशि से राज्य की विभिन्न योजनाओं पर खर्च करेगी। उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि इससे बिहार के विकास योजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल से बाहर आने एवं टीकाकरण के बेमिसाल उपलब्धियों के कारण देश सहित बिहार में भी आर्थिक गतिविधियों में सुधार हुई है।

तार किशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार विधान मंडल में 20531 करोड़ 82 लाख 72 हजार रुपये द्वितीय अनुपूरक में राशि उपबंधित करने तथा बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक, 2021 के पारित हो जाने से राज्य के विकासवादी कार्यों को नई दिशा मिलेगी। राज्य आत्मनिर्भर होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पेयजल हेतु गंगाजल उद्वह योजना, पटना मेट्रो रेल परियोजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, सात निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई सृजन परियोजनाओं पर 6773 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मुख्यरूप से समग्र शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यान्ह भोजन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि में 5348 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु 15वें वित्त आयोग के द्वारा राज्य के पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों को स्वास्थ्य प्रक्षेत्र के लिए कुल 1117 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।

Trending