Connect with us

BIHAR

बिहार और झारखंड को जोड़ने वाले पुल का टेंडर हुआ पूरा,120 Km की दूरी रह जाएगी 20 Km, जानिए कब तो होगा निर्माण

Published

on

रोहतास जिले के नौहटा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव पडुका के निकट सोन नदी पर 1 अरब 96 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण के लिए निगम विभाग के आरा कार्यालय द्वारा संविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब जल्द ही पुल निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। पुल निर्माण हो जाने से 120 किलोमीटर की दूरी 20 किलोमीटर में बदल जाएगी।

झारखंड राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार समेत कई जिलों में अनुमंडल क्षेत्र के नौहट्टा के गांवों की काफी दूरी घट जाएगी। खास कर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते इन दोनों राज्यों में बेटी-रोटी का संबंध है। केंद्र सरकार द्वारा राशि का आवंटन और कार्य के लिए मंजूरी भी मिल गई है। 2 साल के भीतर कार्य को पूरा कर लिया जाना है। पुल की देख-रेख करना एवं मरम्मत करने का कार्य 10 वर्षो तक पुल निर्माण करने वाले कंपनी को ही करना होगा। पुल निर्माण निगमं के उप मुख्य अभियंता सुनील कुमार का कहना हैं कि संविदा की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। तथा इस वर्ष में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। दो लेन का यह पुल झारखंड और बिहार को जोड़ने वाली सोन नदी पर बना पहला पुल होगा। विभाग का यह पूरा प्रयास है कि पुल निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाए।

इस पुल के निर्माण होने से नौहटा एवं रोहतास प्रखंड के लोगों को झारखंड राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार समेत कई जिलों के बीच की दूरी 100 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। साथ ही छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व मुंबई जाने में भी समय की बचत होगी।
इन जिलों म लोगो को जाने के लिए डेहरी औरंगाबाद होते हुए जाना पड़ता था, जिसकी दूरी 100 किलोमीटर अधिक हो जाती थी। जिससे समय भी अधिक लगता था। लेकिन अब इस पुल के निर्माण हो जाने से यह दूरी महज 20 किलोमीटर हो जाएगी।

Trending