Connect with us

BIHAR

पटना में बन रहे गंगा पथ-वे का दीदारगंज से आगे बख्तियारपुर तक होगा विस्तार, पटना आने-जाने को होंगे नए विकल्प

Published

on

राजधानी पटना के दीघा-दीदारगंज के बीच निर्माण हो रहे गंगा पाथ-वे का विस्तार अब बख्तियारपुर तक होगा। जल्द ही पथ निर्माण विभाग इस पर अपनी कार्रवाई प्रारंभ करेगी। सोमवार को विधानसभा कक्ष में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जैसे दीदारगंज तक का काम पूरा हो जाता है तो आगे का विस्तारीकरण शुरू कर दिया जाएगा। इससे बख्तियारपुर और मोकामा तक आवागमन के कई विकल्प हो जाएंगे।

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ एवं बख्तियारपुर की निजी जनसंवाद यात्रा पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कहा कि लोगों का असीम प्रेम मिल रहा है। बुजुर्गो बच्चें एवं युवा भी काफी स्नेह दे रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि नए NH के अलावा पुराने NH को भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा गंगा के किनारे बन रहे गंगा पाथ-वे को दीदारगंज से आगे बख्तियारपुर तक विस्तार होगा। इससे पर्यटकों को भी काफी फायदा होगा।

प्रतीकात्मक चित्र

बोधगया एवं राजगीर से बख्तिायारपुर होते हुए लोग डाइरेक्ट वैशाली पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय-समय पर सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करने के साथ स्थल पर जाकर भी जानकारी हासिल करते हैं। गौरतलब है कि मुंबई के मेरीन ड्राइव की तर्ज पर पटना में गंगा नदी के किनारे दीघा- दीदारगंज के बीच वर्ष 2013 में सड़क निर्माण कार्य शुरु हुई थी जो इसका दो हिस्सा इस वर्ष पूर्ण हो जाएगा।

इस परियोजना का कार्य 3 चरणों में हो रहा है। दो चरणों में एलिवेटेड सड़क का निर्माण, जबकि तीसरे चरण में PMCH से इसे जोड़ा जाएगा। पहले चरण का काम 9 सितंबर 2013 को शुरू हुआ था, और 24 सितम्बर 2020 को दूसरे चरण का काम शुरू हुआ। वहीं गंगा पथ को PMCH से जोड़ने का काम 13 अक्टूबर 2020 को प्रारंभ किया गया। 

पहले और तीसरे चरण का काम इसी वर्ष पूरा हो जाएगा। जबकि परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य अगले वर्ष तक निर्धारित किया गया है। हालांकि इस परियोजना को पूरा करने के लिए हुडको से 2000 करोड़ कर्ज लिया गया है। दीघा से दीदारगंज की दूरी 20.50 किमी है। जबकि PMCH से कनेक्ट करने के लिए 1.12 किमी निर्माण अलग से हो रहा है।

इस परियोजना पर अनुमानित कुल 3390 करोड़ की लागत आएगी। इसके निर्माण से पटना के अशोक राजपथ पर वाहनों का लोड काफी हद तक कम होगा। साथ ही उत्तर बिहार जाने के लिए गांधी सेतु, कच्ची दरगाह-बिदुपुर और बख्तियारपुर-ताजपुर पुल से आ-जा सकेंगे। गंगा पाथ-वे को बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा। ऐसे में कह सकते है कि यह पाथ-वे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सेतु का भी काम करेगा। 

वहीं पथ निर्माण विभाग में इस पाथ-वे को पश्चिम छोर में दीघा से आगे शेरपुर तक विस्तार करने को लेकर चर्चा हो रही है। यदि ऐसा हुआ तो गंगा पाथ-वे पश्चिम में जेपी सेतु एवं शेरपुर-दिघवाड़ा पुल के माध्यम से पटना रिंग रोड से भी जुड़ जाएगा। अभी इसका एम्स-दीघा पथ, जेपी सेतु एवं आर ब्लॉक-दीघा पथ के बीच संपर्कता के लिए दीघा छोर पर रोटरी बनाया गया है ताकि इन तीनों मार्गों से आने वाले वाहन का आसानी से गंगा पथ पर आवागमन हो सकेंगे।

बाढ़ को जिला बनाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब भी नया जिला बनाने की बात होगी तो उसमें बाढ़ के साथ-साथ अन्य जिलों, अनुमंडल, प्रखंड एवं थानों को भी शामिल किया जाएगा। बगहा के विधायक राम सिंह ने जब मुख्यमंत्री के समक्ष बगहा को जिला बनाने की मांग की तो जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उसे कैसे छोड़ सकते हैं। विधान परिषद चुनाव के बाद इसकी समीक्षा करेंगे। अभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस मामले को अपडेट कर लें।

Trending