Connect with us

STORY

जानें प्रथम भारतीय महिला IAS अधिकारी कौन थी? जो महज 27 साल की उम्र में हासिल की थी सफलता

Published

on

अंग्रेजों द्वारा वर्ष 1854 में भारत में सिविल सर्विस एग्जाम की शुरुआत की गई थी जीसके लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम 23 वर्ष थी, लेकिन भारतीयों के लिए ये परीक्षाएं काफी कठिन थी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सर्विस एग्जाम को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। रवींद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई सत्येंद्रनाथ टैगोर वह पहले भारतीय बने, जिन्होंने सिविस सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर पहली भारतीय महिला IAS अधिकारी कौन थीं?

वर्तमान समय में हमारे देश में कई महिला IAS अफसर हैं। लेकिन देश की पहली महिला IAS अफसर अन्ना राजम मल्होत्रा थीं। अन्ना राजम मल्होत्रा का जन्म 17 जुलाई 1924 को केरल के एर्नाकुलम जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा केरल के कोझिकोड से पूरी की थी। इसके बाद वह चेन्नई चली गईं और मद्रास यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू की और प्रथम प्रयास में ही उन्होंने सफलता हासिल कर ली। और वर्ष 1951 में वह भारतीय सिविल सेवा (IAS) में शामिल हो गई। हालांकि इंटरव्यू के दौरान अन्ना राजम मल्होत्रा को विदेश सेवा और केंद्रीय सेवाओं का चुनाव करने के लिए कहा गया, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहीं और IAS अफसर बनने का फैसला किया। उन्होंने मद्रास कैडर चुना।

IAS सर्विस के दौरान अन्ना राजम मल्होत्रा ने 2 प्रधानमंत्रि एवं 7 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सहित तमिलनाडु के 7 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। इंदिरा गाँधी जब फूड प्रोडक्शन पैटर्न को समझने के लिए 8 राज्यों की यात्रा पर गई थी, तब अन्ना राजम मल्होत्रा भी उनके साथ थी। इसके अलावा अन्ना राजम मल्होत्रा वर्ष 1982 में दिल्ली में आयोजित हुए एशियाई खेलों का प्रभारी होने के चलते राजीव गांधी के साथ भी काम किया। केन्द्रीय सेवा में नियुक्ति होने के बाद अन्ना राजम मल्होत्रा ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय में भी काम की है। इसके बाद जब वह रिटायर हो गई तो उन्होंने होटल लीला वेंचर लिमिटेड के डायरेक्टर के पद पर काम किया। अन्ना राजम मल्होत्रा को भारत सरकार द्वारा वर्ष 1989 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया।

Trending