Connect with us

BUSINESS

चंदन की खेती कर कमाए करोड़ों रुपए, ये है खेती का पूरा तरीका।

Published

on

हम आज बताने वाले हैं, दुनिया का सबसे महंगे पेड़ कहे जाने वाले चंदन के पेड़ की‌ खेती के बारे में, जिसे कर आप एक मोटी कमाई आसानी से कर सकते है। इसकी खेती से किसान कम समय में काफी अच्छा मुनाफ़ा बना सकते है। भारत में किसानों के पास चंदन की खेती से जुड़ी जानकारियों का अभाव रहने का कारण किसान इसकी खेती नहीं कर पाते हैं। आज हम चंदन की खेती से जुड़े तमाम जानकारियों एवं समस्याओं को विस्तार से बताएँगे।

आपको बता दें कि जहाँ पानी का पीएच मान साढ़े 6 से ऊपर है, वहाँ सफेद चंदन की खेती की जा सकती है। वहीं जहाँ पानी का PH मान साढ़े 6 से कम है, वहाँ लाल चंदन की खेती होती है। बाजार में औसतन 1 किलो चंदन की कीमत लगभग 30 हजार रुपए है। चंदन पारासइट प्लांट है, जिसके चलते दूसरे पौधों से भोजन पानी ग्रहण करता है, इसलिए जहाँ आस–पास पेड़ हैं। वहीं इसका पौधा लगाया जाता है।

साथ ही दोमट मिट्टी में चंदन की खेती काफी अच्छी होती है। जहाँ पर पानी लगा रहता है, वहाँ चंदन की खेती नहीं हो सकती है। रेतीली मिट्टी में भी चंदन का पौधा नहीं लगता है। चंदन की अच्छी खेती के लिए समय-समय पर वर्मी कंपोस्ट, केंचुआ, खाद दवाओं का स्प्रे का उपयोग करते रहना चाहिए।

चंदन का पौधा पूरी तरह से तैयार होने में 12 से 15 वर्ष तक का समय लग जाता है। इतने समय तक इसका वजन 15 से 20 KG के बीच हो जाता है। साथ ही बता दें कि चंदन की खेती के लिए सरकार से इजाजत लेनी पड़ती है। साल 2017 के बाद से सरकार ने ऐसा नियम बना दिया है, कि सरकारी अधिकारियों को एप्लिकेशन देकर इसकी खेती सुलभ तरीके से कर सकते हैं।

सरकारें चन्दन की खेती के लिए सब्सिडी भी मुहैया करवाती है, किसानों को 28 हजार 400 रूपए मिलता है। एक एकड़ में तकरीबन 5 सौ चंदन के पेड़ लगाए जाते हैं और उसके बीच 10 से 12 फीट की दूरी रखनी होती है। जहाँ दूसरा कोई पौधा भी लगा कर किसान एक अच्छी कमाई कर सकें।

Trending