Connect with us

STORY

कृष्ण UPSC परीक्षा के पांचवें प्रयास में पाई सफलता, असफलताओं को दी मात, जाने इनकी कहानी

Published

on

यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है इसमें सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम और खुद पर विश्वास होना चाहिए। इस दौरान कुछ अभ्यर्थी असफलताओं से निराश होकर हर मान लेते है तो सफल होने तक डेट रहते है। कुछ ऐसी ही कहानी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले कृष्ण कुमार सिंह का है। इन्होंने गाजियाबाद के एक स्कूल से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल की है। हालांकि ग्रेजुएशन फाइनल करते ही UPSC की तैयारी करना प्रारंभ कर दी थी। यहां में कृष्ण कुमार को इस दौर में कई असफलताओं का सामना भी करना पड़ा था। असफलताओं के बाद वह इससे निराश होकर एक दूसरी राह चुन ली और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर नौकरी करना प्रारंभ कर दी थी।

हालांकि, कुछ समय बाद उनके मन में फिर दोबारा से सिविल सेवा परीक्षा देने का ख्याल आया। फिर एक नई उम्मीद और बेहतर रणनीति के साथ उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी करना शुरू कर दी। और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वर्ष 2020 की सिविल सेवा परीक्षा के अपने पांचवें प्रयास में सफलता हासिल की कृष्ण कुमार ने न केवल यह कठिन परीक्षा पास ही नही की बल्कि 24वीं रैंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कर लिया था।

और इस कामयाबी से उनका IAS बनने का सपना साकार हुआ और साथ ही घर वालों का भी नाम रोशन किया। पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स, जिमनास्टिक और संगीत में भी उनका काफी रुचि था। कृष्ण कुमार कहते है कि सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी के लिए आंसर राइटिंग प्रैक्टिस के साथ ही टाइम मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना चाहिए। इस एग्जाम में सफलता पाने के लिए आपको सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ काम करना पड़ेगा। एग्जाम के तैयारी के दौरान जितना हो सके नकारात्मक विचारों और असफलता के डर से बचने की कोशिश करे तभी आप सफल हो पाएंगे।

Trending