Connect with us

NATIONAL

एअर इंडिया की घर वापसी, गणतंत्र दिवस के बाद टाटा ग्रुप को सौंप दी जाएगी एअर इंडिया की कमान

Published

on

एअर इंडिया की घर वापसी का समय अब आ गया है। कर्ज में डूबी एअर इंडिया को 27 जनवरी को टाटा ग्रुप के हाथों सौंप दी जाएगी। इस डील की बाकी की बची हुईं औपचारिकताएं अगले कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएंगी। दरअसल, कंपनी के डायरेक्टर (फाइनेंस) विनोद हेजमादी ने एअर इंडिया के कर्मचारियों को एक मेल करते हुए कहा है कि आज बैलेंस शीट बंद कर दी जाएगी, ताकि टाटा ग्रुप इसकी समीक्षा कर सके। यदि अब कोई बदलाव होगी तो उसे बुधवार 26 जनवरी को हो सकता है।

पिछले वर्ष 8 अक्टूबर को एअर इंडिया की बोली टाटा ग्रुप ने जीत ली थी। जिसके बाद से एअर इंडिया को Talace Private Limited को सौंपने की तैयारी हो रही थी, यह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। यह डील 18,000 करोड़ रुपये में फाइनल हुई थी। इसके बाद 25 अक्तूबर 2021 को केंद्र ने इस सौदे के लिए शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

प्रतीकात्मक चित्र

टाटा ग्रुप को Air India मिलने के बाद नए मालिक को इससे जुड़े नाम और लोगो को अभी 5 वर्षो तक संभाल कर रखना होगा। Air India के साथ Tata Sons को उसकी सब्सिडियरी Air India Express का भी मालिकाना हक मिलेगा। Air India  Express सस्ती हवाई सेवाएं प्रदान करती हैं। वहीं एअर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी AI-SATS में सरकार की पूरी हिस्सेदारी टाटा संस को ट्रांसफर हो जाएगी। एअर इंडिया की मालिक बनने के बाद अब Tata Sons के पास 3 एयरलाइंस हो गईं। समूह के पास पहले से Vistara और Air Aisa में हिस्सेदारी है। इसी के साथ टाटा संस की एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है

सरकार के अनुसार 31 अगस्त 2021 तक एअर इंडिया पर कुल 61,562 करोड़ रुपये का कर्ज था। टाटा ने 15,300 करोड़ रुपये का कर्ज उतार दिया है। टाटा द्वारा इस कर्ज को चुकाने के बाद अब एअर इंडिया पर कुल 46,262 करोड़ रुपये का कर्ज बच गया है।

दरसल जेआरडी टाटा ने एअर इंडिया को सबसे पहले 1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से लॉन्च किया था। जो सन 1946 में नाम बदल कर एअर इंडिया कर दिया गया। उसके बाद सन 1954 में सरकार टाटा से एअर इंडिया को खरीद लिया और उसका राष्ट्रीकरण कर दिया। और सभी कंपनियों को मिलाकर 2 कंपनियां बनाई गईं, घरेलू सेवा के लिए इंडियन एयरलाइन्स और विदेश सेवा के लिए एअर इंडिया। आजादी के समय देश में छोटी-बड़ी मिलाकर कुल 9 विमानन कंपनियां थीं।

Trending