Connect with us

BIHAR

इस महीने शुरू होगा राजगीर जू सफारी, 176 करोड़ की लागत से तैयार हुआ मॉडल जू , मॉडल अस्पताल का भी हुआ निर्माण

Published

on

राजगीर जू सफारी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी बाड़ों में जानवरों काे छोड़ दिया गया है।बाघ, शेर, , भालू, तेंदुआ और हिरण मिलाकर करीब 260 जानवर हैं। इसी माह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसको लेकर पर्यावरण, वन,जलवायु परिवर्तन विभाग और जू सफारी प्रशासन की तरफ से तैयारियां की जा रही है। इस जू सफारी का निर्माण 191 हेक्टेयर जमीन पर लगभग 176 करोड़ की लागत से किया गया है।

यहां खुले में विचरण करते जंगली जानवरों के बीच पर्यटक सुरक्षित तरीके से वाहनों से भ्रमण कर सकेंगे। वन विभाग के अधिकारी के अनुसार सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है। साथ हीं यहां जानवरों के इलाज के लिए दक्षिण बिहार के सबसे बड़े मॉडल अस्पताल का निर्माण किया गया है। एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की भी व्यवस्था है।

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि जू सफारी में वन्य प्राणियों को प्राकृतिक वातावरण मिलता है। खुले में विचरण करते हैं। राजगीर जू सफारी को जल्द ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। जू सफारी सेंट्रल जू अथॉरिटी की देख-रेख में काम करता है। सीजेड की टीम ने कहा कि इसे मॉडल जू के रूप में विकसित किया गया है। यहां लोग सुरक्षित तरीके से घूम सकेंगे।

पटना के पर्यटकों के लिए यहां स्पेशल टूर पैकेज तैयार किया जाएगा। जू सफारी के उद‌्घाटन के 10-15 दिन के अंदर टूर पैकेज तैयार कर लिया जाएगा। इससे पहले दोनों विभाग पटना से आने-जाने वाले पर्यटकों की संख्या का सर्वे करेंगे। लोगों को सस्ती दर पर सैर कराने के लिए टूर पैकेज तैयार किया जाएगा।

Trending