Connect with us

STORY

आगरा के कारीगरों ने बुरहानपुर में बनाया ताजमहल जैसा घर, पति ने पत्नी को किया गिफ्ट, मिला ये अवार्ड

Published

on

अब प्रेम का प्रतीक ताजमहल आगरा में ही नहीं बल्कि इसके दीदार मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में भी किए जा सकेंगे। एमपी के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर के शिक्षाविद आनंद प्रकाश चौकसे ने प्रेम की निशानी ताजमहल की तरह ही हूबहू घर बनाकर अपनी पत्नी मंजूषा चौकसे को गिफ्ट किया है। 4 बेडरूम वाले इस घर में एक किचन, एक लाइब्रेरी और एक मेडिटेशन रूम भी है। 3 साल के लंबे इंतजार के बाद घर बनकर तैयार हुआ है। 90×90 क्षेत्रफल वाले घर को आगरा के ही कारीगरों ने बनाया है।

बताते चलें कि ताजमहल को बुरहानपुर से गुजरने वाली ताप्ती नदी के किनारे बनाया जाना था लेकिन कई कारणों के चलते इसे आगरा में बनाया गया। आनंद को बुरहानपुर में ताजमहल नहीं होने की कसक थी लिहाजा उन्होंने अपनी पत्नी को ही ताजमहल की तरह घर बनाकर गिफ्ट कर दिया। घर बनाने वाले कंसलटिंग इंजीनियर प्रवीण चौकसे ने बताया कि ताजमहल जैसा घर बनाना बेहद कठिन काम था लेकिन आनंद चौकसे ने उन्हें कठिन टास्क दिया था।

प्रवीण ने बताया कि खुद आनंद चौक से और उनकी पत्नी ताजमहल को देखने के लिए आगरा गए। बारीकी से अध्ययन किया और इंजीनियरों को ताजमहल जैसा घर बनाने को निर्देश दिए। इंजीनियर ने भी आगरा जाकर ताजमहल की तकनीक और क्षेत्रफल का निरीक्षण किया। घर के अंदर की गई नक्काशी के लिए बंगाल और इंदौर के कलाकार से सहायता ली गई है।

घर की फ्लोरिंग राजस्थान के मकराना के कारीगरों से कराई गई है। इनले का काम आगरा के उत्कृष्ट कारीगरों ने किया है। घर में लगने वाले फर्नीचर का काम सूरत और मुंबई के कारीगरों ने किया है। इंडियन कंस्ट्रक्टिंग अल्ट्राटेक आउटस्टैंडिंग स्ट्रक्चर ऑफ एमपी के अवॉर्ड से इस घर को नवाज गया है।

Trending