Connect with us

BIHAR

अब बिहारवासियों को जाम से मिलेगी छुटकारा, राज्य के इन 5 जिलों में 7 रोड ओवर ब्रिज का होगा निर्माण

Published

on

बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर है। जाम से निजात के लिए राज्य में आरओबी का निर्माण करवाया जाएगा। दरसल बताया जा रहा है कि इस वर्ष बिहार के 5 जिलों में 7 रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण हो जाएगा। इनमें सुपौल, वैशाली, सारण, कटिहार और अररिया शामिल हैं। इनके अलावा अगले वर्ष चार अन्य आरओबी का निर्माण किया जाएगा। इन ROB के निर्माण से राज्य के 11 जिलों के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। इन सभी 11 ROB की अनुमानित खर्च लगभग 684.61 करोड़ है। वहीं इसके निर्माण से आवागमन में भी सहूलियत मिलेगी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वर्ष निर्माण होने वाले ROB में वैशाली में 2, छपरा के रिविलगंज में एक शामिल हैं। इन तीनों आरओबी की अनुमानित लागत लगभग 195.26 करोड़ है।

हाजीपुर-छपरा फोरलेन में वैशाली जिला के अंतर्गत एक ROB का निर्माण हो चुका है और दूसरे का निर्मााण जारी है। वहीं छपरा के रिविलगंज में लगभग डेढ़ किमी की लंबाई में ROB की बाइपास सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह रिविलगंज थाना के 50 मीटर आगे से प्रारंभ होकर पहिया रेल ढाला के बगल से पहिया गांव के बाहर निकलेगी। दरसल वहाँ ट्रेनों के आने से रेल फाटक बंद हो जाता है, जिस कारण वहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जिस कारण रिविलगंज बाजार में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। ROB के निर्माण से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

सुपौल के भपतियाही और सुपौल शहर में एक-एक ROB लगभग 138 करोड़ रुपये की लागत से सितंबर 2022 तक पूर्ण होने की संभावना है। एक ROB खगड़िया जिला के मानसी से सुपौल के हरदी चौधारा के बीच बदला घाट के पास बन रहा है। वहीं दूसरा सुपौल शहर में बनाया जा रहा है। कटिहार के मनिया और गौशाला में एक-एक ROB लगभग 116 करोड़ की खर्च से दिसंबर 2022 तक निर्माण होने की संभावना है। साथ ही अररिया में एक ROB लगभग 87.86 करोड़ की लागत से दिसंबर 2022 तक तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है। पश्चिम चंपारण के बगहा एवं मंगलपुर में एक-एक ROB का निर्माण लगभग 68.49 करोड़ की लागत से जून 2023 तक पूरा होने की संभावना है। सहरसा में एक ROB का निर्माण लगभग 79 करोड़ की लागत से जुलाई 2023 तक पूर्ण हो सकता है।

Trending