Connect with us

BIHAR

अब देश में होगी हर नागरिक की सिंगल डिजिटल आईडी, एक दूसरे से लिंक होंगे पैन, आधार, पासपोर्ट सहित अन्य डॉक्यूमेंट

Published

on

आने वाले समय में देश में अब हर नागरिक के पास सिंगल डिजिटल आईडी होगी। इससे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट के अलावा कई डॉक्यूमेंट एक दूसरे से लिंक होंगे। इसका मतलब यह है कि आपको आधार, पैन या लाइसेंस के वेरिफिकेशन के लिए अलग-अलग आईडी प्रूफ देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय इस नई तकनीक पर काफी तेजी से कार्य कर रहा है। इसे लेकर MeitY ने केंद्रीकृत डिजिटल पहचान का एक नया मॉडल प्रस्तावित किया है। इस प्रस्तावित मसौदे में मंत्रालय ने अपना सुझाव रखते हुए है कहा है कि, यह सिंगल डिजिटल आईडी नागरिक के पहचान पत्रों को नियंत्रण में रखकर सशक्त बनाएगी और उन्हें यह चुनने का विकल्प देगी कि किस उद्देश्य के लिए किसका इस्तेमाल करना है।

शीघ्र ही इस प्रस्ताव का सार्वजनिक होने की उम्मीद है और 27 फरवरी तक मंत्रालय लोगों की प्रतिक्रियाओं की मांग करेगा।इस सिंगल डिजिटल आईडी की सुविधा केवल केंद्रीय के लिए नही बल्कि अलग-अलग राज्यों के लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही ईकेवाईसी (EKYC) के माध्यम से इस डिजिटल आईडी का उपयोग अन्य थर्ड पार्टी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा एक नागरिक की सभी डिजिटल आईडी को एक दूसरे के साथ लिंक किया जा सकता है, जो मसौदा प्रस्ताव के अनुसार बार-बार वेरिफिकेशन करने की प्रक्रिया को खत्म किया जा सकेगा।

मंत्रालय ने इंडिया एंटरप्राइज आर्किटेक्चर 2.0 के तहत प्रस्ताव पेश किया है। इंडईए को प्रथम बार वर्ष 2017 में सरकारी संगठनों के व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ IT विकास को सक्षम करने के लिए प्रस्तावित और डिजाइन किया गया था। उस समय इसे अपडेट किया गया था। 2.0 संस्करण में InDEA एक ऐसे ढांचे का प्रस्ताव करता है, जो सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की कंपनियों को ग्राहकों को समग्र और एकीकृत सेवाएं देने के लिए जो की उनकी संगठनात्मक सीमाओं से परे हो सकता है। IT वास्तुकला का निर्माण एवं डिजाइन करने में सक्षम बनाता है।

Trending