Connect with us

STORY

Indian Cricketer Rinku Singh: पिता के महत्वपूर्ण योगदान से रिंकू सिंह बने भारतीय स्टार बल्लेबाज , पुरस्कार राशि 3 करोड़ से पिता को देंगे ये गिफ्ट

Published

on

Indian Cricketer Rinku Singh

Indian Cricketer Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को कुछ समय पहले ही एशियन गेम्स में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार के तौर पर 3 करोड रुपए प्राप्त हुए हैं। रिंकू इस इनाम की राशि को लेने के लिए मौजूद नहीं थे। पर उन्होंने बताया कि वह उन पैसों से अपने पिता के लिए एक शानदार कार लेने वाले हैं।

Indian Cricketer Rinku Singh:-

एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट में हुए, इस समारोह में रिंकू सिंह को एक मेडल और तीन करोड़ की पुरस्कार राशि दी गई। उसके बाद रिंकू ने अपने पिता के लिए एक कार खरीदने के योजना के बारे में जानकारी दिए।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में वर्ष 2023 में चीन के हांगझाऊ में हो रहे, एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसी गोल्ड मेडल जीतने वाले टीम में रिंकू सिंह भी मुख्य खिलाड़ी के रूप में थे। जिन्हें पुरस्कार के रूप में 3 करोड़ रुपए की राशि दी गई। इन्हीं पैसों से रिंकू सिंह ने अपने पिता के लिए कार लेने का सोचा है।

सफलता के पीछे पिता का रहा मुख्य भूमिका

वहीं, रिंकू सिंह के शानदार फिनिशर बनाने में उनके पिता जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जबकि ये आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद हमेशा रन बना रहे हैं। उनकी सफलता में उनके पिता जी की कड़ी मेहनत और अहम भूमिका रही है। जिन्होंने रिंकू के स्टार खिलाड़ी बनने के बाद भी घर-घर एलपीजी सिलेंडर पहुंचने का कार्य नहीं छोड़े हैं।

ये भी पढे:- बिहार का लाल पीयूष का सलेक्शन Indian Cricket Team में, इनकी तेज गेंदबाजी से रोहित शर्मा 2 बार हो चुके है OUT; पढे पूरी खबर

ऐसा रहा रिंकू सिंह (Indian Cricketer Rinku Singh) का क्रिकेट करियर

आपको बता दे कि, रिंकू सिंह (Indian Cricketer Rinku Singh) ने आईपीएल में बेहतरीन परफॉर्मेंस कर भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी स्थान पक्की की है। फिलहाल, 26 वर्षीय रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम में लिमिटेड ओवर फॉर्मेट का मुख्य खिलाड़ी है। उन्होंने अभी तक भारत के लिए दो वनडे और 15 T20 मैच खेले हैं। इन्होंने अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रिंकू ने वनडे क्रिकेट में 134 की स्ट्राइक रेट से 55 रन जुड़े हैं। जबकि T20 फॉर्मेट में 356 रन जोड़ चुके हैं।

Trending