Connect with us

STORY

Pramod Success Story: प्रमोद ने परिश्रम के दम पर पहनी वर्दी और भी लड़कियां ले रही इनसे प्रेरणा, पढे पूरी खबर

Published

on

Pramod Success Story

Pramod Success Story: एक कहावत प्रचलन में है, कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। यदि आप निरंतर मेहनत करते हैं तो जरूर ही सफलता मिलती है। कुछ ऐसा ही कहानी है, एक लड़की की जिन्होंने कभी हार नहीं मानी और वर्दी पहन कर ही रही। आइए, जानें इनकी प्रेरणादायक कहानी को जिससे आपको भी कुछ प्रेरणा मिलेगी।

इस लड़की ने किया कमाल

आपको बता दें कि यह कहानी (Pramod Success Story) है भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित एक छोटे से गांव बाड़मेर की। जहां प्रमोद नाम की एक लड़की रहती है। जो पढ़ाई पूरे मन के साथ करती है। पर वह लगातार असफल हो जाती थी।

असफल होने पर भी, नहीं मानी हार

दरअसल, जिस जिला के लोग ऐसा मानते हैं कि दिल्ली दूर नहीं है। उसी जिले के एक छोटा सा गांव बाड़मेर की रहने वाली बेटी का दिल्ली पुलिस में सिलेक्शन हो गई है। और वर्तमान में वह वर्दी धारण कर अपनी सेवा दे रही है।

प्रमोद ने बताई की उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। जो 12वीं में लगातार असफल हो जाती थी। ऐसे में वह हार मानने लगी थी। पर, उनके पिता ने उनका पूरा साथ दिया। जिसकी वजह से आज वह वर्दी पहन रही है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में है, तैनात

आपको मालूम हो कि प्रमोद की सात बहने हैं, जिसमें वह सबसे छोटी है। इन्होंने अपनी कड़ी परिश्रम के बदौलत 12वीं में सफलता प्राप्त की और उसके बाद स्नातक की। अब उनका चयन दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में हो चुका है। वह बताती है कि आस पड़ोस के लोग खूब ताने मरते थे। पर, आज वही लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

ये भी पढे:- बिहार के 2 लड़कों ने नौकरी छोड़कर मिलकर शुरू किया मिठाई का स्टार्टअप, अभी कमा रहे करोड़ों, पढ़े पूरी खबर

आसपास की लड़कियां ले रही है, प्रेरणा (Pramod Success Story)

Pramod Success Story: वहीं, अब प्रमोद कुमारी की परिश्रम को देखकर आस-पड़ोस की और भी लड़कियां इससे खूब प्रेरणा ले रही हैं। यह सभी लड़कियां अपनी पढ़ाई पर पूरा मन लग रही है, और साथ में जॉब की तैयारी भी कर रही है। इस तरह अब पूरे गांव में पढ़ाई का माहौल बन चुका है।

Trending