Connect with us

BIHAR

Bihar Startup: बिहार के 2 लड़कों ने नौकरी छोड़कर मिलकर शुरू किया मिठाई का स्टार्टअप, अभी कमा रहे करोड़ों, पढ़े पूरी खबर

Published

on

Bihar Startup

Bihar Startup: वर्तमान समय में बहुत से ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका मन नौकरी में कम और अपने स्टार्टअप या बिजनेस करने में रुचि दिखा रहे हैं। जो अपने जॉब से रिजाइन देकर बिजनेस शुरु कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक कहानी है, B.tech करने वाले एक लड़के का जिसने अपनी नौकरी छोड़कर मिठाई का बिजनेस आरंभ किया, और अभी करोड़ों का बिजनेस कर रहा है।

यदि आपको भी बिजनेस करने में रुचि है, तो और आपकी भी इच्छा है कि कुछ बड़ा करे तो आपको बिहार के इस लड़के की कहानी से बहुत ही प्रेरणा मिलेगी। तो आइए, इस आर्टिकल के माध्यम से इस युवा की कहानी को विस्तार से जानें…..

दो मित्रों ने स्टार्ट की मिठाई का बिजनेस

आपको बता दे कि ये लड़के बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी हैं। जिनका नाम अंकित और अमन है। जिन्होंने अपनी जॉब को रिजाइन देकर दोनों दोस्तों ने एक मिठाई की फैक्ट्री स्टार्ट की। जिसे आप बेकरी के नाम से भी जानते हैं। इन्होंने इस बेकरी का नाम बेकशॉप रखा और आज यह बहुत ही अच्छा कमाई कर रहे है।

बिहार गवर्नमेंट (Bihar Startup) से मिली सहायता

Bihar Startup: दरअसल, उनकी इस बिजनेस में इतनी नयापन थी , कि बिहार गवर्नमेंट की ओर से स्टार्टअप (Bihar Startup) बिहार के नाम पर ₹ 5 लाख की सब्सिडी प्रदान की गई। और उन्होंने अपने स्टार्टअप को और आगे बढ़ाया। वर्तमान में यह कंपनी लाखों रुपए का लाभ कमा रही है।

प्रतिमाह 2 लाख रुपए का होता है लाभ

जबकि, कंपनी वर्तमान समय में बहुत ही विकसित हो गई है, और इससे अब लाखों रुपए का लाभ हो रहा है। इनकी कंपनी मौजूदा समय में प्रतिमाह ₹2 लाख का लाभ कमा रही हैं। जो कंपनी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

ये भी पढे:- Bihar First Muslim Woman Pilot: बिहार की 1st मुस्लिम महिला पायलट के पद पर नियुक्त हुई सादिया, पढ़े पूरी ख़बर

लोग उड़ाते थे इनका मजाक

जब दोनों दोस्तों ने अपनी जॉब से रिजाइन देकर मिठाई का स्टार्टअप किया, तो लोगों द्वारा इनका खूब मजाक उड़ाया जाता था। पर, वर्तमान समय में इनका बिजनेस काफी विकसित हो गया है, तो अब लोग इससे प्रेरणा ले रहे हैं। और आस पड़ोस के भी कई लोग कुछ इसी तरह का बिजनेस करने का मन बना रहे हैं।

Trending