Connect with us

BIHAR

Bihar First Muslim Woman Pilot: बिहार की 1st मुस्लिम महिला पायलट के पद पर नियुक्त हुई सादिया, पढ़े पूरी ख़बर

Published

on

Bihar First Muslim Woman Pilot

Bihar First Muslim Woman Pilot: बिहार के लोग प्राचीन समय से ही अपनी कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं। कुछ इसी तरह का ही कीर्तिमान बिहार की एक बेटी ने दिखाया है। बिहार के सिवान जिले के सादिया ने ऐतिहासिक कीर्तिमान प्राप्त किया है।

दरअसल, सादिया ने इस सफलता को प्राप्त करने के लिए अनेक चुनौतियों और कठिनाइयों का डटकर सामना किया, तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से उनके संघर्ष भरी कहानी के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। जो शायद हमारे लिए बहुत ही प्रेरणादायक होगी।

सादिया बनी Bihar First Muslim Woman Pilot

आपको मालूम हो, कि सादिया बिहार के सिवान जिले की निवासी हैं। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत यह मुकाम प्राप्त की है। कहा जा रहा है, कि सादिया सिवान जिले की प्रथम मुस्लिम महिला पायलट के पद पर नियुक्त हुई है। यह संयुक्त रूप से यूएई से पायलट की प्रशिक्षण प्राप्त की है।

बचपन से उड़ान भरने का था, सपना

सादिया ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पायलट बनने की बहुत इच्छा थी। अब जाकर उनका यह ड्रीम साकार हो गया है। उन्होंने लगातार अपने इस ड्रीम को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करती थी। इसके लिए उन्होंने पहले कोलकाता में अपनी स्टडी कंप्लीट की। उसके बाद वह यूएई में 2 वर्षों तक पायलट की प्रशिक्षण हासिल की, और अब जाकर पायलट बन चुकी है।

सादिया (Bihar First Muslim Woman Pilot) से जुड़ी डिटेल्स

सादिया बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के नियतारी के निवासी हैं। यह वर्तमान समय में कोलकाता में रहती है। पर उनके पैतृक ग्राम में आना-जाना लगा रहता है। इनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य सभी गांव में ही रहते हैं। सदिया के पिता एक व्यवसायी हैं। उनकी इस कामयाबी पर पूरे फैमिली में उत्साह का माहौल है।

ये भी पढ़े:- London Bridge in Bihar: बिहार मे भी बना लंदन के जैसा लंदन ब्रिज, जाने किस राज्य मे बना है यह ब्रिज

विश्व भर में उड़ान भरने की है, इच्छा

सादिया (Bihar First Muslim Woman Pilot) की चाहत है कि वह पूरे विश्व भर में उड़ान भरकर अपने गांव और देश का नाम ऊंचा करें। इसके अलावा उन महिलाओं को इंस्पायर करना चाहती है। जो अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते है। मौजूदा दौर में आज हर एक क्षेत्र में महिलाएं अपना लोहा मनवा रही है।

Trending