Connect with us

BIHAR

बिहार की 10 वर्षीय तेजस्वी प्रियांशी की कविता ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल, छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि।

Published

on

सीतामढ़ी जिले के प्रतापनगर मोहल्ले की रहने वाली पांचवीं कक्षा की छात्रा तेजस्वी प्रियांशी द्वारा लिखी रचना ओएमजी बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई है। सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर जीवन और विद्यालय प्रबंधन अपनी छात्रा तेजस्वी प्रियांशी की उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं। तेजस्वी शिक्षिका सह लेखिका प्रियंका कुमारी एवं अधिवक्ता अखिलेश कुमार झा की बेटी है।

उत्तराखंड में स्थित प्राची डिजिटल पब्लिकेशन ने भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ से प्रेरित होकर कविता संग्रह ‘भारत@75’ देशभक्ति की भावनाओं से ओत-प्रोत उत्कृष्ट संकलन प्रकाशित किया गया है, जिसके दूसरे भाग में तेजस्वी प्रियांशी की रचना को स्थान मिला है। इस पुस्तक के पहले भाग में प्रियांशी की माता शिक्षिका प्रियंका भी चयनित हुई थी। हालांकि मां के बाद बेटी की यह उपलब्धि जिले एवं परिवार के लिए काफी खुशी का विषय है।

Pic- OMG Book of Record Certi.

‘भारत@75’ का संकलन अपने आप में एक अंनूठा संकलन है इसमें पूरे भारत के नामचीन 75 रचनाकारों की उत्कृष्ट 75 रचनाओं को शामिल किया गया है। देश भर से हजारों रचनाएं भेजी गई थी। लेकिन ऐसी रचनाओं को शामिल किया गया है, जिनमें देशभक्ति, देश के प्रति श्रद्घा झलकती है। गैरतलब है कि, महज 10 वर्ष की उम्र में तेजस्वी को यह उपलब्धि मिली है। प्राची डिजिटल पब्लिकेशन द्वारा 5 दिन के भीतर पुस्तक बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया गया है, जिसके लिए इस पुस्तक को OMG बुक औफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

तेजस्वी की रचना ‘गर्व करने को बनी है भारत भूमि मेरी ’ राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना, श्रद्घा और विश्वास के सामंजस्य के साथ साथ सभी देशवासियों के त्याग की महत्ता इसमे झलकती है। जरूरी नहीं कि देश के प्रति अपना प्रेम भाव और समर्पण दिखाने के लिए सीमा पर ही जाया जाएं, हम सामाजिक जीवन जीते हुए श्रद्घा और विश्वास के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए भी देश की सेवा कर सकते हैं। और यही ‘भारत@75’ पुस्तक में किया गया है। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट की गई है।

Trending