Connect with us

BIHAR

BPSC Success Story: दोनों दोस्तों ने साथ-साथ पढ़ाई कर बने एक साथ ऑफिसर, पढे पूरी खबर

Published

on

BPSC Success Story

BPSC Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 64वीं का कंबाइंड एक्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है। जिसे लेकर सभी ओर टॉपर्स और सफल हुए उम्मीदवारों की ही बात हो रही है। उनके इंस्पायरिंग स्टोरी को लोग खूब पढ़ रहे हैं और इंस्पायर हो रहे हैं। कुछ इसी प्रकार ही स्टोरी हैं, दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यासागर की। जो बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले विद्यासागर और उनकी मित्र प्रिया गुप्ता की। जिन्हें इसमें कामयाबी प्राप्त हुई है।

दोनों दोस्तों ने साथ-साथ की पढ़ाई

BPSC Success Story: विद्यासागर और प्रिया दोनों ही विद्यालय के दिनों के मित्र हैं। दोनों ने सुपौल के जवाहरलाल नवोदय विद्यालय से पढ़ाई की है। विद्यालय के दौरान हुई मित्रता आज भी कायम है। वर्तमान में दोनों को बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कामयाबी मिली है। वहीं विद्यासागर ने बीपीएससी में शीर्ष आते हुए, दूसरा स्थान प्राप्त किया है, तो प्रिया को सप्लाई इंस्पेक्टर का पद मिला है। उन दोनों ने कहा कि एक दूसरे की सहायता से उनकी तैयारी में बहुत मदद मिली है।

इंजीनियर की डिग्री हासिल की

दरअसल, विद्यासागर ने NIT त्रिची से अपना इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त किए है। वह बताते हैं कि अपने पिता के कहने पर ही इंजीनियरिंग की और जब केंपस प्लेसमेंट हुई तो उसे रिजाइन देकर सिविल सर्विसेज की प्रिपरेशन करने लगे। विगत वर्ष विद्यासागर को यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में कामयाबी मिली है। वर्तमान में IRAS यानी इंडियन रेलवे अकाउंट सर्विस के पद पर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि फर्स्ट अटेम्प्ट में ही बीपीएससी में सफलता प्राप्त हुई है।

BPSC Success Story: वही, विद्यासागर ने कहा कि बीपीएससी की प्रिपरेशन करने के लिए चार बातों को जानना बहुत ही आवश्यक है। पहले की दिशा सही रहना चाहिए कि क्या पढ़ना है, और क्या नहीं। दूसरा की मोटिवेशन होना चाहिए। तीसरी बात, धैर्य रखना होगा। और चौथी बात कि पूरी लगन के साथ कड़ी मेहनत करना होगा। इसके अलावा कोई अन्य ऑप्शन नहीं है।

साथ ही, उन्होंने बताया कि वर्तमान में इंटरनेट का युग है। जिसके लिए ऑनलाइन रिसोर्स बहुत उपलब्ध है। जो की प्रिपरेशन के लिए और भी बेहतर बन सकता है। विद्यासागर के पिताजी हरिनंदन यादव सुपौल जिला में प्राथमिक शिक्षक है, और माता पार्वती देवी एक गृहणी है। ये अपने दो भाई और एक बहन में यह सबसे छोटे हैं।

ये भी पढे:- UPSC Success Story: इन भाई-बहनों ने एक साथ UPSC परीक्षा पास कर बने ऑफिसर, पढे इनकी पूरी कहानी

प्रिया गुप्ता की इंस्पायरिंग स्टोरी

BPSC Success Story: प्रिया गुप्ता ने अपने फर्स्ट अटेम्प्ट में ही सेल्फ स्टडी के दम पर इस कामयाबी को प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद वर्ष 2017 में हरियाणा से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। अपनी कड़ी मेहनत और पुरी लगन से इसमें सफलता प्राप्त की है। इनके पिता परमानंद गुप्ता एक किसान है, और माता देवकी देवी गृहणी है। यह भी अपने तीन बहनों में सबसे छोटी है।

Trending