Connect with us

STORY

Jyoti Success Story: बिहार के बिग बॉस फेम सुपरस्टार दीपक ठाकुर की बहन ने 68वीं BPSC की परीक्षा मे मारी बाजी, पढे पूरी कहानी

Published

on

Jyoti Success Story

Jyoti Success Story: हाल ही में 68वीं BPSC की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। इस परीक्षा का परिणाम आते ही अनेक उम्मीदवारों ने इसमें सफलता भी हासिल की है। जबकि, इन सभी उम्मीदवारों की सफलता की कहानी आपने सुनी और पढ़ी होगी।

Jyoti Success Story:-

आज हम इन्हीं में से एक की सफलता की कहानी का जिक्र करने वाले हैं। जो बिहार के बिग बॉस फेम सुपरस्टार दीपक ठाकुर की बहन की है। जब BPSC ने 68 वीं परीक्षा का परिणाम (BPSC Result) जैसे ही जारी किया तो परिणाम देखकर दीपक ठाकुर के आंखें नम हो गई और उन्होंने एक बहुत बड़ी बात बताएं। आइए, इस न्यूज में आगे जानते हैं उनकी सफलता की कहानी के बारे में….

सोशल मीडिया पर दीपक ने बहन को दी शभकामनाएं

Jyoti Success Story: उधर बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बहन को सफलता की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने लिखा कि जो खुशी उन्हें आज मिली है। उसे शब्दों द्वारा व्यक्त नहीं किया जा सकता,बात तो बस इतनी सी है की, बात शुरू हुई थी तानो से और खत्म हो गई इस खुशियों से, मेरी छोटी बहन ज्योति ने 143 वीं रैंक हासिल कर बीपीएससी में पंचायती राज पदाधिकारी का पद मिला है।

उन्होंने आगे लिखा कि भावनाओं का ऐसा समंदर जिंदगी भर रहेगी। बहन तुमने अपने ड्रीम को पुरा किया, पूरी फैमिली ने उसे जिया और अनुभव किया। तुमने ऐसा काम कर दिखाया जो की कल्पना से परे, अद्भुत और अविश्वसनीय है। यह फीलिंग इसका बयान करने में शब्द कम पड़ रहे हैं

ये भी पढे:- 9 साल की छोटी उम्र में पिता का निधन, मां ने मजदूरी कर पाला, बेटी गोल्ड मेडल जीतकर कर बनी प्रेरणा।

बहन के सक्सेस होने पर सेट पर ही रोने लगे

जैसे ही बहन की परिणाम आया तो दीपक ठाकुर घर पर मौजूद नहीं थे। वह मुंबई के किसी फिल्म सेट पर मौजूद थे। ऐसे में जब उनकी बहन का परिणाम आया तो सेट पर ही उनके आंखे भर आई और भावुक होकर रोने लगे।

आपको मालूम हो कि दीपक ठाकुर बिग बॉस पर बिहार से जाने वाले प्रथम उम्मीदवार थे। उन्होंने बिग बॉस के बाद ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा वह बॉलीवुड में प्लेबैक गायक के तौर पर भी गाना गए थे। इसके बाद उन्होंने लगातार बॉलीवुड में कई सारे गाने भी गा चुके हैं। दीपक ठाकुर बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के निवासी हैं।

Trending