Connect with us

TECH

FUELL Electric Bike: FUELL कंपनी बाजारों में उतारा सबसे बढ़िया मॉडल E-Bike, रेंज करीब 326 km तक का दे सकता है जाने मॉडल और कीमत

Published

on

FUELL Electric Bike

FUELL कंपनी की तरफ से आधुनिक FUELL Electric Bike Fluid 2, Fluid 3 को बाजारों में उतारा गया है। इस Electric Bike की विशेषता इसकी रेंज हैं। कंपनी का दावा है कि यह सबसे बढ़िया मॉडल की ई- मोटर साइकिल हैं, जो करीब 326 किलोमीटर तक का रेंज दे सकता हैं। यह अब तक की सबसे अधिक रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल होगा। इनमें 7 स्वतः स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। इसके दाम और अन्य फीचर्स से जुड़ी जानकारी आगे दी गई है।

FUELL Electric Bike Fluid 2, Fluid 3 का दाम

आपको मालूम हो कि कंपनी ने FUELL Electric Bike Fluid 2, Fluid 3 को अनेक रंगों के विकल्प के साथ लॉन्च किया है। जिसमें Fluid 2 और 2S का दाम करीब 3999 डॉलर यानी 3,27,000 रुपए रहेगी। जबकि Fluid 3 और 3S का प्राइस 3699 डॉलर करीब 3,02,000 रुपए होंगी। कंपनी ने बताया है कि इस बाइक का यह दाम इंडोनेशिया के लिए है। यह इलेक्ट्रिक बाइक तत्काल में अमेरिका और यूरोप में उपलब्ध रहेगा। इसकी डिलीवरी जुलाई से स्टार्ट होने की संभावना है।

FUELL Electric Bike Fluid 2, Fluid 3 से जुड़ी फीचर्स

दरअसल, FUELL Electric Bike Fluid 2, Fluid 3 दोनों Electric Bike का फीचर्स करीब एक जैसा ही है। पर दोनों इलेक्ट्रिक बाइक में थोडा बहुत चेंजिंग मिल सकता हैं। वहीं ,Fluid 3 में 177 किलोमीटर का रेंज दिया गया है। Fluid 3S में 326 किलोमीटर का रेंज देखने को मिलेगा। क्योंकि इसमें दो बैटरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि, Fluid-3 ई बाइक में सिंगल 1,000 W की 51.8 वोल्ट बैटरी दिया गया हैं। इसके अलावा इन दोनों इलेक्ट्रिक बाइक में अल्युमिनियम के फ्रेम का उपयोग हुआ है। दोनों बाइक्स में Tektro के हाइड्रोलिक ब्रेक लगा हुआ है। साथ ही गेट्स कार्बन बेल्ट का उपयोग हुआ है। जो किसी प्रकार के मेंटेनेंस कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढे:- बजाज कम्पनी की वेक्टर नामक इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग, ट्रेडमार्क के लिए मंजूरी प्राप्त, जानिए पूरी खबर:

वहीं, इसकी दूसरी खासियत की बात करें तो इसमें ऐप सपोर्ट की सुविधा दिया गया है। इस कंपेनियन ऐप में ग्राहकों को अनेक प्रकार के सूचना प्राप्त हो जाते हैं। बाइक के सिस्टम में कुछ खराबी होने पर इसकी भी सूचना इस ऐप के द्वारा दी जाएगी। साथ ही इस ऐप की सहायता से अपनी बाइक की स्थिति के बारे में भी पता कर सकते हैं। इसमें लॉक अनलॉक के लिए रिमोट सिस्टम भी दिया गया है। इसके अलावा राइटिंग डाटा और यूसेज आदि के बारे में भी डाटा प्राप्त होता है।

FUELL Electric Bike में सबसे अधिक स्पीड की बात करें तो Fluid-2 और Fluid-3 में करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार दी गई है जबकि 2S और 3S मॉडल में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दिया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि उनकी इस वेरिएंट में गति की रफ्तार अधिक दी गई है और रेंज भी अधिक है। इसके लिए पंजीयन करने की जरूरत भी पड़ेगी। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक बाइक को इंश्योरेंस कराने भी होंगे।

Trending