BIHAR
जब मुंबई इंडियंस की जीत पर इस क्रिकेटर ने नीता अंबानी को उठा लिया था गोद में, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें।

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति की पत्नी नीता अंबानी के चर्चे अक्सर सोशल मीडिया में होते रहते हैं। देश की सबसे धनवान व्यक्ति की पत्नी होने के नाते नीता अंबानी वो तमाम चीज पा सकती हैं, जिसकी उन्हें तमन्ना हैं। नीता अंबानी आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम की मालिक है। नीता अंबानी खुद स्टेडियम में खिलाड़ियों को चीयर्स करते नजर आती है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद नीता अंबानी से जुड़ा किस्सा है। यह वीडियो तब की है जब आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी।

खबर के अनुसार मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मुंबई ऑलराउंडर हरभजन सिंह ने अपनी मालकिन नीता अंबानी को ही गोद में उठा लिया, जीत के सेलिब्रेशन के दौरान सभी प्लेयर काफी उत्साहित दिखे थे। इसके बाद सेलिब्रेशन का आकर्षक पल इंटरनेट पर काफी वायरल रहा था।

कहा जाता है कि नीता अंबानी को हरभजन ने फाइनल मुकाबले में उठाया था और मुंबई में शानदार तरीके से फाइनल में जीत दर्ज की थी। फाइनल मैच के दौरान नीता अंबानी और उनके दोनों बेटे अकाश अंबानी और अनंत अंबानी वहीं मौजूद थे। हरभजन ने जीत का सेलीब्रेशन करते हुए नीता अंबानी को उठा लिया था।
