BIHAR
बिहार के इन जिलों में बारिश के बाद तेजी से बढ़ सकती है ठंड, जाने कब है बारिश की संभावना।

पश्चिमी हवाओं के साथ-साथ बिहार में मौसम साफ रहने की संभावना है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस का गिरावट रिकॉर्ड किया गया है। वहीं आज और कल आकाश में आंशिक रूप से आकाश में बादल छाये रहेंगे। बीएयू के मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 23 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है। वहीं हवा की औसत गति 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। आपको बताते चलें कि शनिवार को आसपास का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रहा। पश्चिमी हवा 8.5 किमी प्रति घंटा की गति से औसत रहा। वहीं अगले 4 से 5 दिनों तक पश्चिमी एवं उत्तरी-पश्चिमी हवा का प्रवाह रहेगा।
कल के बाद आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, बीएयू की ओर से मिले सूत्रों के मुताबिक 20 से 23 नवंबर के बीच भागलपुर व आसपास के जिले में बारिश होने की संभावना है। हालांकि 20 नवंबर से न्यूनतम तापमान में कमी होगी। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा। 2019 में 22 नवंबर को गया का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 3 साल बाद 18 नवंबर को गया का न्यूनतम तापमान का रिकार्ड टूटा। यहां पर 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मालूम हो कि 3 साल बाद गया के न्यनूतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।

बिहार के जिन शहरों के तापमान में कमी आएगी वो इस प्रकार है। राजधानी पटना में 2 डिग्री की कमी, गया में 1.2 डिग्री, औरंगाबाद में 3.3 डिग्री, बेगूसराय में 3.4 डिग्री, नवादा में 1.4 डिग्री, रोहतास में दो डिग्री, सिवान में 1.6 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 2.3 डिग्री, पूर्वी चंपारण में 1.7 डिग्री, खगड़िया में 1.7 डिग्री, नवादा में 1.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.7 डिग्री, सीतामढ़ी में 0.8 डिग्री, सुपौल में 0.2 डिग्री, सहरसा में 0.8 डिग्री, भागलपुर में 0.3 डिग्री, पूर्णिया में 0.3 डिग्री, शेखपुरा में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
