BIHAR
बिहार राज्य में इस दिन से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान, जाने राज्य में कब तेजी से बढ़ेगी ठंड।

बिहार में इस बार नवंबर माह से ही ठंड पड़ना शुरू हो जाएगा। नवम्बर के इस सप्ताह की तुलना में मध्य में न्यूनतम तापमान से पारा 3 से 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। खासकर रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान। फिलहाल सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के तापमान में कमी आने की दशा बन रही है। हालांकि उच्चतम तापमान में अधिक कमी नहीं आयेगी। आइएमडी पटना के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आशीष कुमार के अनुसार 13 नवंबर से पारा अचानक नीचे गिरेगा। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल बिहार में ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है।
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ ए सत्तार ने बताया कि इसके 2 कारण हैं। पहला ये की पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। और दूसरा, बिहार में मॉनसून की वापसी सामान्य समय 10 दिन बाद हुई। इसी कारण से राज्य के आसमान में बन रही मौसमी दशा बिहार में अच्छी खासी ठंड का संकेत दे रही हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में कोहरा भी अधिक दिखाई दे सकता है। वहीं नवंबर माह के मध्य से बिहार में औसत न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में यह अभी औसतन 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।

हालांकि अधिकतम तापमान में मात्र 2 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी। वहीं अधिकतम तापमान अभी 30 डिग्री चल रहा है। यह 28 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। बता दें कि इससे खेती को लाभ मिलेगा। डॉ. सत्तार ने बताया कि अधिक ठंड व कोहरे की अधिकता से रबी फसल बेहतर होगा। वहीं, बिहार में इस बार मानसून की वापसी देरी से हुई है। जिस कारण बिहार में ठंड के असर पहले ही दिखने लगा। तथा जल्द ही सुबह कोहरे भी दिखने लगते हैं। हालांकि, मानसून की वापसी में देरी होने से बिहार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। राजधानी पटना समेत सम्पूर्ण राज्य में डेंगू का कहर अभी भी जारी है।
