TECH
जल्द लॉन्च होगा Tata Tiago NRG का XT वेरिएंट, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।

जल्द ही बाजार में टाटा मोटर्स के टियागो NRG का XT वेरिएंट पेश हो सकता है। टाटा मोटर्स ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपकमिंग टियागो NRG के XT वेरिएंट जारी किया है, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही है कि जल्द ही बाजार में NRG का XT वेरिएंट लॉन्च होगा। अब तक टाटा टियागो NRG का मात्र टॉप स्पेक XZ के साथ ही लांच किया जाता है। मालूम हो कि गत साल 4 अगस्त 2021 को कंपनी ने टियागो एनआरजी पेश की थी। रेगुलर टियागो के मुकाबले XT वेरिएंट 37mm अधिक लंबी है।
नई कार को लेकर कंपनी ने अधिक जानकारी नहीं दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि नई कार XZ+ मुकाबला कर सकती है। हालांकि टियागो NRG के XT मॉडल में कई और खूबियां जोड़े जा सकते हैं। वर्तमान में, टाटा टियागो के XT मैन्युअल की प्राइस 6 लाख रुपए एवं XT AMT की प्राइस 6.55 लाख रुपए कहा जा रहा है। ऐसा अनुमान है कि टियागो NRG के XT वेरिएंट में टाटा टियागो XT के फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

Tiago NRG में खूबियों की बात करें तो इसमें सिक्योरिटी फीचर्स डुअल-फ्रंट एयरबैग, कैमरा और फॉलो-मी लैंप शामिल हैं। बता दें कि Tiago को Global NCAP टेस्ट में चार Star Safety rating मिल चुका है। पहली बार इस कार को भारतीय बाजार में 2016 के अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था तब से अब तक 3 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री हो चुकी है।
बता दें कि टाटा मोटर्स का Tiago NRG कंपनी की पॉपुलर हैचबैक टियागो पर बेस्ड एक क्रॉसओवर कार है। इसके एक्सटीरियर में कई चेंजिंग किए गए थे। कार के केबिन और इंटीरियर में अपडेट्स किया गया था। इससे अपकमिंग Tata Tiago NRG का लुक भी बेहद स्पोर्टी नजर आता है।
