Connect with us

BIHAR

बिहार में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, जाने कब तक बिहार में मानसून का होगा आगमन

Published

on

मानक समय से 3 दिन पहले ही केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है जिस वजह से बिहार में भी समय से पहले आगमन के आसार जताये जा रहे हैं। मालूम हो कि पिछले 2 वर्षो से बिहार में मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। पूर्णिया जिले में मानसून 13 जून को दस्तक देता है।

इसके बाद यह पूरे राज्य में प्रसार पाता है। पिछले वर्ष समय पहले आने के साथ-साथ राज्य भर में इसका प्रसार सिर्फ दो दिन में हो गया था। मौसमी घटनाओं पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहा है कि मानसून का प्रसार इसके विस्तार को मिलने वाली अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर करता है। फिलहाल राज्य में 11 जून को मानसून के आगमन के आसार हैं।

प्रतीकात्मक चित्र

मौसमविदों के अनुसार अब बिहार में प्री मानसून गतिविधियों में पहले की अपेक्षा कुछ वृद्धि देखने को मिलेगी। उत्तर और दक्षिण बिहार में भी बारिश की गतिविधियों में आंशिक वृद्धि होगी। मानसून के समय से पूर्व आगमन के साथ ही इस बार सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है। सूबे में मानसून सीजन की सामान्य बारिश का मानक 1017.2 मिमी है। जबकि वर्ष 2019 में 1050 मिमी दर्ज की गई थी। वहीं 2020 में 1272 मिमी बारिश दर्ज की गई वहीं वर्ष 2021 में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई।

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश वाल्मीकिनगर में दर्ज हुई। वाल्मीकिनगर 79.3 मिमी, रामनगर में 59.6 मिमी, गौनाहा में 54.4 मिमी, कटिहार के मनिहारी में 44.6 डिग्री, सीवान के सिसवन में 30.2 डिग्री, पूर्वी चंपारण के चकिया में 28.8 मिमी व मेहसी में 26.6 मिमी, गोपालगंज में 25.8 मिमी, बगहा में 25 मिमी, मोतिहारी में 20 मिमी, जाले 13.4, वैशाली 13 मिमी और पटना 6.6 मिमी बारिश हुई।मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को उत्तर बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में आंशिक से मध्यम बारिश की संभावना हैं। दक्षिण मध्य बिहार में भी छिटपुट बारिश की हो सकती हैं।

इन स्थानों पर मेघ गर्जन व आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 30 से 40 डिग्री के बीच रह सकती है। बता दूं कि राज्य में 48 घंटे तक तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को रोहतास 39.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। पटना में रविवार की सुबह बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी व अन्य कई जिलों में आंशिक बारिश और घने बादल छाए रहे।

राजधानी पटना के अधिकतम पारे में 5.7 डिग्री नीचे लुढ़का है। 2 दिनों में राजधानी के तापमान में लगभग 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल पूरे प्रदेश में 2 दिनों तक पुरवा हवा के प्रवाह का आसार हैं। इस दौरान पारे में खास बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। वहीं 2 दिन बाद 2-4 डिग्री तक पारा लुढ़क सकता है। वहीं प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार है। पटना 32 डिग्री, गया 37.1 डिग्री, भागलपुर 35.1 डिग्री, पूर्णिया 34.6 डिग्री, रोहतास 39.8 डिग्री, बक्सर 35.7 डिग्री, दरभंगा 31.6 डिग्री