BIHAR
बिहार के कुछ जिलों में परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, वहीं इन जिलों में है बारिश की है संभावना

बिहार में एक बार फिर से गर्मी ने अपना प्रचण्ड रूप ले लिया है। इसके अलवा प्रदेश के कई जिलों में बारिश के भी आसार हैं। वहीं उत्तर बिहार में पुरवा के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल गरजन एवं मानसून से पहले ही बारिश व तेज हवाएं चल रही है।
हालांकि दक्षिण में पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। साथ ही गर्मी की वजह से पारा काफी ऊपर चढ़ा हुआ है। भीषण गर्मी और उमस के कारण 15 मई यानी रविवार को भी लोगों का हाल बेहाल रहा है। मौसम विभाग द्वारा मील सूत्रों के अनुसार उत्तरी बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने के साथ-साथ बादल गरजने की भी संभवना है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के 8 जिलों में बारिश होने की संभावना है। अब तक प्रदेश में सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद जिले का 48.7 डिग्री सेल्सियस रहा। और गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल रहा है। इसके अलावा राजधानी पटना में 38.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। आने वाले 2 दिनों के भीतर बिहार के तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा है, भागलपुर, सिवान, नालंदा, सबौर, समस्तीपुर, को छोड़ कर बाकी हिस्सों में तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी देखी गई है।
वहीं प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग का यह मानना है कि बिहार के उत्तर पश्चिम में ट्रफलाइन बिहार से तमिलनाडु के दक्षिण से उत्तर छत्तीसगढ़, तेलंगाना प्रदेश से होते हुए गुजर रही है। जिसके कारण आने वाले अगले 2 दिनों के भीतर उत्तर- पूर्वी जिलों में बादल गरजने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है। बता दूं कि इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इन इलाकों में 8-10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम उमस भरा गर्मी रहेगा। जबकि अगले 48 घंटों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
सूबे के ठाकुरगंज (किशनगंज) में 43.8 मिमी, सिकटी (अररिया)- 36.4 मिमी, तैयबपुर (किशनगंज)- 26.4 मिमी, गलगलिया (किशनगंज) – 22.4 मिमी, बहादुरगंज (किशनगंज) – 15.4 मिमी, अररिया – 12.0 मिमी, चरघरिया (किशनगंज)- 9.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।
राज्य के कुछ इलाकों में गर्मी की स्थिति बनी रही, पटना में 38.6, गया – 45.6, भागलपुर- 36.7, डेहरी – 45.8, जमुई – 42.0, बक्सर – 42.8,औरंगाबाद – 48.7, बांका – 40.1, नवादा – 43.1, मुजफ्फरपुर – 34.0, छपरा – 37.8, दरभंगा – 35.0, सुपौल- 33.6, मोतिहारी- 36.0, वैशाली- 37.9, और अररिया- 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
